'यह लड़का खेल सकता है'- Yashasvi Jaiswal की तारीफ करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान का बड़ा बयान आया सामने  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह लड़का खेल सकता है’- Yashasvi Jaiswal की तारीफ करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान का बड़ा बयान आया सामने 

IPL 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद जायसवाल का टीम इंडिया में शानदार डेब्यू हुआ था।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter) 

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने पिछले कुछ समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया है। बता दें कि आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान टीम इंडिया में एक रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर साथ रहने का मौका मिला।

तो वहीं वह भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने में कामयाब रहे, और डेब्यू मैच में जायसवाल ने 171 रनों की पारी खेलकर अपने टैलेंट की झलक क्रिकेट फैंस को दिखाई। दूसरी ओर अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Yashasvi Jaiswal की तारीफ के Nasser Hussain ने बांधे पुल

बता दें कि नासिर हुसैन ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए आईसीसी रिव्यू (ICC Review) पर कहा- मैंने जो देखा है, उसने (यशस्वी जायसवाल) शानदार शुरुआत की है। आप उन लोगों से बात करते हैं जिन्होंने उसे आईपीएल में खेलते हुए देखा है। मैं रिकी पोंटिंग और दिनेश कार्तिक साथ में रहे हैं, और आपस में उसके बारे में पूछते हैं और वे कहते हैं, हां ये लड़का खेल सकता है।

हुसैन ने आगे कहा- उसे बल्लेबाजी करते देख लगता है कि उसके पास वो तकनीक है और वह ऐसी ही मानसिकता रखता है। ज्यादातर युवा भारतीय खिलाड़ी, खासकर बल्लेबाज वे अधिक होते हैं, जिन्हें तुरंत सफलता मिलती है। केवल आईपीएल ही नहीं, यह भारत के फर्स्ट क्लास के लिए अच्छा संकेत है।

ये भी पढ़ें- WI vs IND 2023: खतरे में है विराट कोहली का यह T20I रिकॉर्ड, अपनी डेब्यू सीरीज में ही Tilak Varma कर सकते हैं यह कारनामा

close whatsapp