ऋषभ पंत ने NCA के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को उनके जन्मदिन पर अपने तरीके से दी ढेर सारी शुभकामनाएं
ऋषभ पंत खुद यही दुआ कर रहे होंगे कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए ताकि वो फिर से भारतीय टीम में वापसी कर सके।
अद्यतन - अगस्त 12, 2023 6:42 अपराह्न

भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में है जहां वो अपनी चोट से उबर रहे हैं। बता दें, पिछले साल दिसंबर महीने में एक कार हादसे में उन्हें काफी चोट आई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसकी वजह से उन्हें ठीक समय पर इलाज मिला और वो अभी पहले से काफी अच्छे है।
ऋषभ पंत ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्हें इसलिए भी शुक्रिया कहा क्योंकि पिछले कुछ महीने में इन दोनों ने काफी समय साथ बिताया है। पंत ने उनसे काफी ट्रेनिंग ली है। सितांशु कोटक के जन्मदिन पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच वीवीएस लक्ष्मण भी वहां मौजूद थे।
ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सितांशु कोटक के जन्मदिन की वीडियो साझा की और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘थोड़ा सा blurr है लेकिन हैप्पी बर्थडे Machaa। आपको खासतौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं क्योंकि आपने पिछले कुछ महीनों में मेरी काफी देखभाल की है। आपका दिन शुभ हो।’
यह रहा ऋषभ पंत का इंस्टाग्राम पोस्ट:
ऋषभ पंत की चोट पहले से काफी अच्छी है और बहुत जल्द हम उन्हें एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखेंगे। उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और उसके लिए अभी से मेजबान ने अपनी तैयारियां शुरू कर ली है। ऋषभ पंत का इस टूर्नामेंट में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। हालांकि अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वो भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऋषभ पंत भी यही दुआ कर रहे होंगे कि वो जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए ताकि वो फिर से भारतीय टीम में वापसी कर सके।