Ireland दौरे पर राहुल या लक्ष्मण नहीं, बल्कि ये होंगे Team India के हेड कोच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ireland दौरे पर राहुल या लक्ष्मण नहीं, बल्कि ये होंगे Team India के हेड कोच 

18 अगस्त से शुरू होने जा रही है तीन मैचों की टी-20 सीरीज

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी व इंडिया ए के पूर्व हेड कोच रहे सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड दौरे पर टीम के हेड कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस समय कोटक नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

तो वहीं आपको भारत की आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बारे में बताएं तो यह सीरीज 18 अगस्त से शुरू हो रही है, और इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 20 अगस्त व तीसरा मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा। साथ ही बता दें कि इस दौरे पर काफी समय से इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह भी वापसी करने जा रहे हैं।

इस वजह से सितांशु कोटक को BCCI ने सौंपी ये जिम्मेदारी

बता दें कि इस घोषणा से पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के अंतरिम कोच बन सकते हैं। लेकिन एशिया कप और उसके बाद वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने हेड कोच राहुल द्रविड़ और उनकी टीम में शामिल गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को आराम देने का फैसला किया है। इस वजह से सितांशु कोटक को यह जिम्मदारी सौंपी गई है।

आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दूबे, वाॅशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

ये भी पढ़ें- अगस्त 12- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp