हार्दिक पांड्या गेंदबाजी बदलाव के दौरान थोड़े कन्फ्यूज दिखे: पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या गेंदबाजी बदलाव के दौरान थोड़े कन्फ्यूज दिखे: पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में गेंद और बल्ले के साथ हार्दिक का प्रदर्शन रहा निराशाजनक।

Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)
Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल हाल ही में समाप्त हुए सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में भारत को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के हाथों आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई। मुकुंद के अनुसार भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे वहीं गेंदबाजी का बदलाव करने के दौरान भी थोड़े कन्फ्यूज दिखे।

क्रिकेटर से क्रिकेट एक्सपर्ट बने क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने बताया कि अक्षर पटेल को अर्शदीप सिंह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करनी चाहिए थी, लेकिन स्पिनर ने अंतत केवल एक ओवर ही फेंका। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के कारण टीम ने अपनी रणनीति बदली लेकिन इसकी जरूरत नहीं रही।

अभिनव मुकुंद ने जियोसिनेमा पर बात करते हुए कहा कि,“हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी परिवर्तन थोड़ा कन्फ्यूजिंग लग रहा था। और मैं भ्रमित इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी के दौरान बारिश ने एक बड़ी भूमिका निभाई। मैं अक्षर पटेल से शुरुआत करता जो पिछले मैच में जीत के हीरो थे। अक्षर पटेल को अर्शदीप सिंह के साथ नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत करनी चाहिए थी।”

गेंदबाजी के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने किए थे कई प्रयोग

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने इससे पहले कहा था कि टीम मैनेजमेंट गेंदबाजी में यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा को आजमाएगी। और ऐसा ही कुछ आखिरी टी-20 मैच में देखने को भी मिला। इस मैच में, जयसवाल ने एक ओवर फेंका और 11 रन दिए, जबकि तिलक वर्मा ने अपने दो ओवरों में 17 रन दिए और निकोलस पूरन का विकेट भी लिया।

इसके आलावा अक्षर पटेल, जो अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, उनको बीच में केवल एक ओवर दिया गया और टीम मैनेजमेंट ने एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 से पहले टीम कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग करना जारी रखा।

close whatsapp