सिराज की इस तस्वीर में छिपी है एक खास बात, ऋषभ पंत के जीवन से है उस चीज का कनेक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिराज की इस तस्वीर में छिपी है एक खास बात, ऋषभ पंत के जीवन से है उस चीज का कनेक्शन

मोहम्मद सिराज और पंत की NCA में हुई थी मुलाकात।

Rishabh Pant And Siraj (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant And Siraj (Image Credit- Instagram)

8 महीने से ऋषभ पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, ऐसे में हर कोई इस खिलाड़ी को वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब है। वहीं पंत भी दिन-रात NCA में कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं, जिसका सबूत कई बार वो सोशल मीडिया पर देते आए हैं। वहीं अब उनकी नई तस्वीर फिर से सामने आई है, जिसमें एक खास संदेश लिखा है।

वर्ल्ड कप 2023 तो नहीं खेल पाएंगे पंत

भले ही युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत की फिटनेस में सुधार हो रहा है, साथ ही वो NCA में बल्लेबाजी अभ्यास भी कर रहे हैं। लेकिन ये बात को साफ है कि वो वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, पंत को पूरी तरह फिट होने में अभी कई महीनों का समय लगेगा और ये बात तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पहले ही बता चुके हैं।

सिराज की इस तस्वीर में ऋषभ पंत को लेकर एक राज छिपा है

*मोहम्मद सिराज और पंत की NCA में हुई थी मुलाकात।
*साथ ही सिराज ने ऋषभ पंत के साथ वाली तस्वीर भी की पोस्ट।
*जहां तस्वीर ली, वहां लिखा था- अच्छी चीजें आ रही हैं, भरोसा रखो।
*ये लाइन पंत के जीवन के साथ होती हैं काफी ज्यादा कनेक्ट।

ऋषभ पंत के साथ सिराज ने ये तस्वीर की है पोस्ट

8 महीने बाद मैदान पर लौटा ये धाकड़ बल्लेबाज

अभी तक खबर ये आ रही थी की, पंत ने NCA में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं अब उनकी बल्लेबाजी का वीडियो भी सामने आया गया है, जहां 15 अगस्त के दिन पंत ने एक मुकाबले में हिस्सा लिया था। जहां वो करीब 8 महीने बाद खेलने उतरे थे और इस दौरान युवा बल्लेबाज ने कई शानदार शॉट्स लगाए, जिसका वीडियो अब कल से सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस वीडियो को हर जगह शेयर कर रहे हैं।

पंत की बल्लेबाजी का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp