Asia Cup में Jasprit Bumrah का सामना करने के रिपोर्टर के सवाल पर Abdullah Shafique का अजीबोगरीब बयान
Abdullah Shafique ने कहा कि अगर हम उनके खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं, तो जाहिर तौर पर हम विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ अधिक आश्वस्त हैं।
अद्यतन - Aug 17, 2023 2:35 pm

जल्द ही एशिया कप (Asia Cup) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसको लेकर दोनों देशों के फैंस के साथ-साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 2 सितंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
हालांकि, इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के खिलाड़ी अब्दुल्लाह शफीक (Abdullah Shafique) ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब्दुल्लाह शफीक ने एशिया कप में बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली पाक टीम की भारत के खिलाफ भिड़ंत के बारे में एक सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
उनका कहना है कि, वह और उनकी टीम नेट्स में शाहीन, नसीफ जैसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करती हैं, ऐसे में पाक टीम जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए पहले से ही तैयार है। शफीक को भरोसा है कि पाकिस्तान एशिया कप में भारत के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण पर काबू पा सकता है।
एक इंटरव्यू में रिपोर्टर ने अब्दुल्लाह शफीक से बातचीत के दौरान सवाल किया कि, आप अभ्यास सत्र के दौरान हर समय नेट्स में हारिस, नसीम, शाहीन का सामना करते हैं। जब आप विपक्षी गेंदबाजों का सामना करते हैं तो क्या आपको यह आसान लगता है? खासकर अगर आप भारत के बारे में बात करते हैं। ऐसा लग रहा है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी एशिया कप के लिए वापस आ रहे हैं।
हमारी गेंदबाजी अटैक काफी अच्छा है, बल्कि दुनिया में बेस्ट है- अब्दुल्लाह शफीक
इसका जवाब देते हुए अब्दुल्लाह शफीक ने कहा कि, हमारी गेंदबाजी अटैक काफी अच्छा है, बल्कि दुनिया में बेस्ट है। हम नेट्स में उनका (शाहीन, हारिस, नसीम) सामना करते हैं। हम उनके चुनौतीपूर्ण स्पैल का सामना करते हैं। इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिलता है और हमारी तैयारी में मदद मिलती है।
अब्दुल्लाह शफीक ने कहा कि, अगर हम उनके खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं, तो जाहिर तौर पर हम विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ अधिक आश्वस्त हैं। भारत और पाकिस्तान एशिया कप में 2 सितंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। वहीं दोनों टीमें 2023 विश्व कप (ICC ODI World Cup) में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी आमने-सामने होंगी।