IRE vs IND 2023: आयरलैंड बनाम भारत T20I मैच होंगे हाउसफुल, टिकट छापने की मशीन भी हुई Hang - क्रिकट्रैकर हिंदी

IRE vs IND 2023: आयरलैंड बनाम भारत T20I मैच होंगे हाउसफुल, टिकट छापने की मशीन भी हुई Hang

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ अपने पिछले सभी पांच T20I मैच जीते हैं।

Ireland vs India. (Image Source: Twitter)
Ireland vs India. (Image Source: Twitter)

भारतीय टीम क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर है। आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज का आगाज शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को डबलिन में होने जा रहा है, जिसके लिए फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है।

दरअसल, क्रिकेट आयरलैंड ने पहले T20I मैच से पहले खुलासा किया है कि आयरलैंड और भारत के बीच होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले दो मैचों की सारी टिकटें पहले ही बिक चुके हैं। इसका मुख्य कारण भारतीय क्रिकेट टीम के विशाल फैंस हैं, और उनकी लोकप्रियता क्रिकेट आयरलैंड की वित्तीय ताकत को बढ़ाने में मदद कर रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के सभी मैच डबलिन में होंगे

आपको बता दें, आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के सभी मैच ‘द विलेज’ मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जाएंगे, जिसकी क्षमता 11,500 है। इस T20I सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को डबलिन में होगा, इसके बाद बाकी दो T20I मैच क्रमशः 20 और 23 अगस्त को इसी स्थान पर खेले जाएंगे।

यहां पढ़िए: IRE vs IND 1st T20I, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मैच

इस बीच, क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया: “आयरलैंड और भारत के बीच पहले और दूसरे पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि तीसरे मैच के लिए टिकटें तेजी से बिक रही है।”

आपको बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज 2-3 से हारने के बाद, टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज को जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, सभी की निगाहें लंबे समय बाद चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह पर होंगी, जो इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए टीमें:

भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

close whatsapp