Team India में वापसी पर Jasprit Bumrah ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे खुद पर शक था कि……
Jasprit Bumrah ने कहा कि, जब चोट ठीक होने में समय लगता है, तो यह निराशाजनक हो सकता है।
अद्यतन - Aug 18, 2023 11:00 am

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस सीरीज के दौरान भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) करने वाले हैं। दरअसल जस्सी लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वह सितंबर 2022 से ही चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे।
वहीं जसप्रीत की नेतृत्व में भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने के लिए एकदम तैयार है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले जसप्रीत बुमराह ने रिहैब और अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि चोट ठीक होने में समय लगने पर आपको निराशा हो सकती है लेकिन मैंने खुद पर कभी शक नहीं किया बस वापसी की तैयारियों में लगा था।
मैंने बहुत सारे नेट सत्र किए हैं- जसप्रीत बुमराह
बता दें Cricbuzz से बातचीत करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा कि, जब चोट ठीक होने में समय लगता है, तो यह निराशाजनक हो सकता है। लेकिन खुद पर संदेह करने के बजाय, मैं बस यह सोच रहा था कि मैं कैसे फिट हो जाऊं और जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करूं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैंने बहुत सारे नेट सत्र किए हैं। जब मेरा rehabilitation समाप्त हुआ, तो मैं घर भी गया और गुजरात टीम के साथ अभ्यास भी किया। इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं प्रतिबंध के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं कभी भी टी20 मैच के लिए तैयारी नहीं कर रहा था, मैं हमेशा विश्व कप के लिए तैयारी कर रहा था।
जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा कि, अपने रिहैब के दौरान भी, इसलिए मैं 10, 12, यहां तक कि 15 ओवर भी गेंदबाजी कर रहा हूं। मैंने अधिक ओवर फेंके हैं इसलिए आवश्यकता से कम ओवर फेंकना आसान हो गया है। मैं पीछे नहीं हट रहा हूं, शरीर अच्छा महसूस कर रहा है और मैं आने वाले टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा हूं।