61 साल की उम्र में इंग्लैंड सीनियर टीम की ओर से खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

61 साल की उम्र में इंग्लैंड सीनियर टीम की ओर से खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी 

कनाडा मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे केविन वाॅटसन

Kevin Watson (Image Credit- Twitter)
Kevin Watson (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड के नाॅर्थ याॅर्कशायर से क्रिकेट खेलने वाले केविन वाॅटसन (Kevin Watson) का यह क्रिकेट प्रेम ही है कि वह इंग्लैंड की सीनियर टीम की ओर से 61 साल की उम्र में क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस उम्र में वह इंग्लैंड की सीनियर टीम की ओर से कनाडा मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में वह हिस्सा लेने से पहले नाइजारा फाॅल्स स्थित इंग्लैंड की सीनियर टीम के लिए वाॅर्मअप मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं कनाडा मास्टर्स टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और मेजबान टीम कनाडा का सामना करती हुई नजर आएगी। तो वहीं इस टूर्नामेंट में उम्र के इस पड़ाव में खेलना, उनके किसी सपने के सच होने जैसा है।

दूसरी ओर उम्र के इस पड़ाव में इंग्लैंड की सीनियर टीम की ओर से खेलने पर केविन वाॅटसन ने बीबीसी डाॅट काॅम के अनुसार कहा- इस उम्र में आकर इंग्लैंड के लिए ब्लेजर पहना मेरे लिए किसी सपने की तरह है।

इंग्लैंड ए टीम की संभाल चुके हैं कमान

दूसरी तरफ आपको केविन वाॅटसन के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने ईस्ट एडर्सली जूनियर्स की टीम को जाॅइन किया था। तो वहीं इसके बाद कुछ समय के लिए वेस्ट याॅर्कशायर की ओर से भी क्रिकेट खेले।

इसके अलावा आपको बता दें कि केविन वाॅटसन ग्रे एशेज में इंग्लैंड ए टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के सामने भी कर चुके हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि 61 साल की उम्र में वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीनियर टीम के लिए किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज शुरू होने से पहले Australia को झटका, ये दो खिलाड़ी हुए बाहर 

close whatsapp