R Ashwin ने अपने विवादित बयान 'टीम के साथी दोस्त नहीं होते' पर सफाई देते हुए दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

R Ashwin ने अपने विवादित बयान ‘टीम के साथी दोस्त नहीं होते’ पर सफाई देते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

अश्विन के बयान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों ने भी तूल पकड़ ली थी।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

अनुभवी भारतीय ऑफ-स्पिनर R Ashwin ने हाल ही में चौंका देने वाला बयान दिया था कि आधुनिक क्रिकेटर केवल टीम के साथी या सहयोगी हैं, दोस्त नहीं, जिससे पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था।

रविचंद्रन अश्विन ने यह हैरान कर देने वाला बयान इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC 2023 फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने जाने के तुरंत बाद दिया था। जिसके बाद कई तरह की बात मीडिया में की जा रही थी, और यहां तक कि भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों ने भी तूल पकड़ ली थी। अब दिग्गज गेंदबाज ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया!

R Ashwin ने बताया आजकल के प्लेयर्स दोस्त क्यों नहीं बन पाते

आर अश्विन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि आजकल अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग टीमें हैं, खिलाड़ियों को पहले की तरह एक-साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलता है, इस कारण वे दोस्त नहीं बन पाते हैं। और वह यही बात कहना चाह रहे थे, लेकिन लोगों ने कुछ और ही समझ लिया। उन्होंने टीम में दोस्ती से कहीं ज्यादा आपस में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए जो आपके और आपकी टीम दोनों के लिए बढ़िया है।

यहां पढ़िए: ‘टीम का चयन मेरा काम नहीं हैं’ World Cup 2023 से पहले टीम सेलेक्शन पर बोले रविचंद्रन अश्विन

आधुनिक युग में दोस्ती की गुंजाइश ज्यादा नहीं होती: Ashwin

अश्विन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “मैंने जो कहा और लोग जो समझ रहे हैं, वह बिल्कुल अलग है। मेरे कहने का मतलब यह था कि पहले दौरे लंबे हुआ करते थे, तो दोस्ती की गुंजाइश ज्यादा होती थी। लेकिन इन दिनों हम लगातार खेल रहे हैं, हमारे पास अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग टीमें हैं।

मेरा हमेशा से एक बात पर विश्वास रहा है कि जब आप अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हों, तो दोस्त बने रहना बहुत मुश्किल होता है। खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने के लिए आपको अपने अंदर प्रतिस्पर्धी की भावना को प्रज्वलित रखना होगा, तभी आप टीम में रह सकते हैं।”

close whatsapp