IPL 2024 का हिस्सा नहीं होंगे Gautam Gambhir, वजह आया सामने
लोकसभा चुनाव की तैयारी में बहुत सारा राजनीतिक काम शामिल होगा, इसलिए Gautam Gambhir अपनी सारी एनर्जी उसी पर केंद्रित करना चाहते हैं।
अद्यतन - अगस्त 20, 2023 3:39 अपराह्न

लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Supergiants) के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2024 का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल इस बात की जानकारी खुद LSG ने दी है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि गंभीर आईपीएल 2024 में नजर नहीं आएंगे।
अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने वाला है। बता दें गौतम गंभीर ईस्ट दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं, इसलिए, आईपीएल के दौरान उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व क्रिकेटर फ्रेंचाइजी से अलग नहीं होंगे बल्कि अपने चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ब्रेक लेंगे।
बता दें एक सूत्र ने News18 से बातचीत करते हुए कहा कि, हां, गौतम गंभीर राजनीतिक कमिटमेंट्स के कारण अगले आईपीएल से छुट्टी ले सकते हैं। वह किसी अलग टीम में नहीं जा रहे हैं या फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी में बहुत सारा राजनीतिक काम शामिल होगा, इसलिए वह अपनी सारी एनर्जी उसी पर केंद्रित करना चाहते हैं।
आईपीएल 2024 का पूरा सीजन देश के बाहर हो सकता है
बता दें गौतम गंभीर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे लेकिन बाद में वह लखनऊ की टीम के मेंटर बने। उन्होंने LSG के लिए सराहनीय काम किया है। उनके मार्गदर्शन में फ्रेंचाइजी ने दो बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया लेकिन फाइनल खेलने में असफल रही। वहीं दूसरी ओर चुनावों के कारण आईपीएल 2024 का पूरा सीजन देश के बाहर हो सकता है।
साल 2009 में यह दक्षिण अफ्रीका में हुआ, जबकि 2014 में पहला हाफ संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया। हालांकि 2019 में पूरे टूर्नामेंट को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि चुनाव प्रक्रिया में कोई दिक्कत ना हो। अब वहीं अगले साल भी इस तरह का ही फैसला लिया जा सकता है लेकिन फिलहाल अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। बता दें आईपीएल 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर के बीच विवाद देखने को मिला था, जो काफी सुर्खियों में रहा।
यहां पढ़ें: बाएं हाथ से गेंदबाजी करते नजर आएं Jofra Archer, Viral हुआ Video