एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को नहीं मिली जगह, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को नहीं मिली जगह, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

Yuzvendra Chahal. (Image Source: Getty Images)
Yuzvendra Chahal. (Image Source: Getty Images)

आज यानी 21 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। बता दें, यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि विराट कोहली को भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाएगा। तिलक वर्मा को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि एक बड़ा नाम जो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शामिल नहीं किया गया है वो है ‘युजवेंद्र चहल’।

युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में हमेशा से ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि चहल को इस शानदार टूर्नामेंट की भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

युजवेंद्र चहल को एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में नहीं किया गया शामिल, कई लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Atheist_India14/status/1693540179808809133?s=20

https://twitter.com/AyushRaGenius/status/1693540550346231814?s=20

बता दें, युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से भी एक है। उन्होंने 72 वनडे मुकाबलों में 27.13 के औसत से 121 विकेट अपने नाम किए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2019 में उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। बता दें, 2021 और 2022 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में भी युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया था।

चहल का हालिया प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कई बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी। एशिया कप 2023 में भारतीय टीम में स्पिनर्स के रूप में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा शामिल है। टीम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी वापसी हुई है। यह दोनों खिलाड़ी पिछले काफी समय से चोटिल रहे थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों को मिस किया। हालांकि अब देखने वाली बात यह है कि युजवेंद्र चहल के ना होने से टीम को कितना फर्क पड़ता है।

close whatsapp