एशेज 2023 में कलाई में लगी थी चोट, अब वर्ल्ड कप 2023 में भी खेलना हो सकता है मुश्किल
स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी कलाई में चोट एशेज 2023 के दूसरे मुकाबले में लगी थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीरीज के बचे हुए बाकी तीनों मुकाबलों में भाग लिया।
अद्यतन - Aug 22, 2023 1:12 pm

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के एशेज 2023 में कलाई में चोट लग गई थी और इसी वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भाग नहीं ले रहे हैं।
मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन लेंगे जबकि स्टीव स्मिथ को टूर्नामेंट से उबरने के लिए थोड़े समय के लिए Splint पहनने की जरूरत है। हालांकि स्टीव स्मिथ ने अपनी इस चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी कलाई में चोट एशेज 2023 के दूसरे मुकाबले में लगी थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीरीज के बचे हुए बाकी तीनों मुकाबलों में भाग लिया।
यह भी पढ़े: ‘युजवेंद्र चहल के लिए आप वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं बना पाएंगे’- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बयान
उन्होंने यह भी कहा कि ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले उन्होंने इंजेक्शन लिया और वो यही उम्मीद कर रहे थे कि आराम से ठीक हो जाएं लेकिन ऑस्ट्रेलिया आने के बाद चीजें फिर से खराब हो गई।
जब हम लोग मैदान पर थे तब मुझे चोट लगी थी: स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट को बताया कि, ‘मेरे साथ यह लॉर्ड्स में हुआ था। मुझे ठीक तरीके से नहीं पता कि यह कब हुआ लेकिन जब मैं मैदान पर था तब मुझे चोट लगी। रात तक मुझे ऐसा लग रहा था कि यह मेरे साथ क्या हो गया है, मुझे थोड़ा दर्द हो रहा है। मैंने अगला मुकाबला खेला और उसके बाद ओल्ड ट्रैफर्ड के मुकाबले से पहले मैंने Cortisone Injection लिया। उसके बाद भी मुझे चीजें ठीक नहीं लगी और मैंने एक और स्कैन करवाया। मेरी कलाई में चोट लगी हुई थी और भी एक दो चीजें थी जिसको लेकर मुझे आराम करने को कहा गया।’
बिग बैश लीग के पिछले संस्करण में स्टीव स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने टीम की ओपनिंग करते हुए दो शतक जड़े और 5 मुकाबलों में 174.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ओपनर के रूप में देखना चाहती थी लेकिन चोट की वजह से अब ऐसा होना मुश्किल होगा।
इसी चीज को लेकर स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘मैंने एंड्रयू मैकडोनाल्ड से इस चीज को लेकर बात नहीं की है। उन्होंने मुझसे कहा है कि मुझे आगे भी मौके मिलेंगे और यह मेरा सपना है। हर कोई चाहता है कि टी-20 में वो ओपनिंग करें। आपको बस अच्छी बल्लेबाजी करनी है। शुरुआती छह ओवर्स में सिर्फ दो फील्डर बाहर होते हैं और उसमें आपको ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है।’