रिंकू सिंह को लेकर KKR के पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे यकीन है कि दुनिया..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिंकू सिंह को लेकर KKR के पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे यकीन है कि दुनिया…..

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में बनाए 38 रन।

Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)
Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम रविवार को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में रिंकू सिंह की पारी को देखकर बेहद खुश हुए। रिंकू ने अपने दूसरे T20I मैच में तूफानी पारी खेली। 21 गेंदों में 38 रन की पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए और भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस पारी की तारीफ क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गजों ने की।

ब्रैंडन मैकुलम ने जमकर की रिंकू सिंह की तारीफ

TOI से बात करते हुए मैकुलम ने कहा कि, “हां, (यह) वास्तव में सुखद है, क्योंकि मैंने उनके द्वारा किए गए प्रयास, संघर्ष और लड़ाई देखी है। रिंकू के लिए यह कभी भी आसान नहीं रहा। उसे इसके लिए मेहनत करनी पड़ी। वह एक विनम्र व्यक्ति और एक अद्भुत टीम मैन है। उसे अक्सर नजरअंदाज करना आसान होता है, लेकिन हमने पिछले डेढ़ सीज़न में रिंकू में जो देखा है आईपीएल और अब उसे भारत के लिए जो मौका मिल रहा है वह यह है कि वह बेहद प्रतिभाशाली है।”

मैकुलम ने आगे कहा कि, “उसके पास एक खेल है जिसमें वह काफी आगे है और वह विशेष चीजें कर सकता है और मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। वह एक महान चरित्र और एक महान इंसान और एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे यकीन है कि दुनिया उनकी इस कहानी का आनंद उठाएगी।”

रिंकू सिंह 2018 से नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता का एहसास पिछले सीजन में हुआ जब उन्हें लगातार मौके मिले। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14 मैचों में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए और कोलकाता को कई हारे हुए मैचों में जीत दिलाई।

मैच विनिंग पारी खेलने के बाद रिंकू सिंह का बड़ा बयान

रिंकू सिंह को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। यह उनका दूसरा मैच ही था। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए वो टीम का हिस्सा थे लेकिन वहां उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

दूसरे टी-20 मैच के बाद रिंकू ने कहा, ”मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं वही करने की कोशिश कर रहा था जो मैंने आईपीएल में किया है। मैं बहुत आश्वस्त था और शांत रहने की कोशिश करता था। मैं कप्तान की बात सुनता हूं। मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं 10 साल से खेल रहा हूं। मुझे मेरे मेहनत का फल मिला। मैं अपने पहले गेम में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाकर खुश हूं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?