'चांद पर भारत की फतह', चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करते ही क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘चांद पर भारत की फतह’, चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करते ही क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल

इसरो की सफलता पर भारतीय क्रिकेट जगत ने भी बधाई दी है।

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिग कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। इसरो (ISRO) की इस शानदार सफलता पर पूरे भारत में जश्न का माहौल है। वहीं भारतीय क्रिकेट जगत ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

बीसीसीआई (BCCI) ने खिलाड़ियों के साथ लैंडिंग की लाइव टेलिकास्ट देखते हुए तस्वीर शेयर की। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट किया और लिखा, एक ऐतिहासिक क्षण जो आने वाली पीढ़ियों को याद रहेगा। चंद्रयान 3 की विजयी लैंडिंग पर इसरो को हार्दिक बधाई। एक उल्लेखनीय उपलब्धि जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और असाधारण उपलब्धि के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा से भर देती है। वहीं क्रिकेटर्स ने भी इसरो की टीम को बधाई दी।

सफलता पूर्वक लैंडिंग पर क्रिकेट जगत से आई प्रतिक्रियाएं –

भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान 3 के चांद पर पहला कदम रखते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

गौरतलब है कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 मिशन की विफलता के बाद यह इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का दूसरा प्रयास है। 2019 में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान विफल हो गया था।

मिशन का असल परीक्षण चंद्रयान 2 की तरह लैंडिंग के आखिरी चरण में शुरू हुआ। पूरा देश सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थन का कर रहा था और इसके सफलता पूर्वक लैंडिंड करते ही पूरा भारत खुशी से झूम उठा।

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर, विक्रम लैंडर मॉड्यूल का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। भारत के मिशन को अमेज़ॅन के संस्थापक जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से भी प्रशंसा मिली है।

close whatsapp