School Syllabus का भी हिस्सा बन चुके हैं रोहित शर्मा, नहीं हो रहा है यकीन तो देख ले यह तस्वीर
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा के नाम का चैप्टर एक स्कूल बुक में है।
अद्यतन - नवम्बर 17, 2023 4:06 अपराह्न

भारतीय टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इस समय भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब भारतीय टीम को 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेलना है।
हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा के नाम का चैप्टर एक स्कूल बुक में है। इस पेज में रोहित शर्मा के कई आंकड़े और उनको लेकर कई बातें भी लिखी हुई है।
यह रही तस्वीर:
A chapter on Rohit Sharma in a school book. pic.twitter.com/X3KDtniNKl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 17, 2023
बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल में अपनी जगह बनाई है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने कुल 10 मैच खेलें और सभी को अपने नाम किया है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने लगभग सभी मैच में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली है।
भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था। फिल्हाल इस चैप्टर की बात की जाए तो इसमें लिखा हुआ है कि रोहित शर्मा सबसे टैलेंटेड युवा बल्लेबाजों में से एक है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वो बल्लेबाज नहीं बनना चाहते थे और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑफ स्पिनर के रूप में की थी। हालांकि, उनके कोच Dinesh Lad ने कहा कि रोहित बल्लेबाजी से भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इसी वजह से वो बल्लेबाज बन गए।
फर्स्ट क्लास में उनका औसत 50 के ऊपर का है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने वनडे का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया है। उस मैच में रोहित शर्मा ने 173 गेंद में 264 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। फिलहाल भारतीय टीम और रोहित शर्मा की निगाहें वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जीतने पर होगी। सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं और यह देखना काफी रोमांचक होने वाला है कि कौनसी टीम इस फाइनल को अपने नाम करती है?