चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के 'साक्षी' बने धोनी, तो जीवा में भी दिखा देशभक्ति का जज्बा - क्रिकट्रैकर हिंदी

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के ‘साक्षी’ बने धोनी, तो जीवा में भी दिखा देशभक्ति का जज्बा

एमएस धोनी इस समय रांची में अपने परिवार के साथ हैं, और घुटने की सर्जरी के बाद रिकवर हो रहे हैं।

MS Dhoni and Ziva. (Image Source: Twitter)
MS Dhoni and Ziva. (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान MS Dhoni दिल से सबसे बड़े देशभक्तों में से एक हैं, और उन्होंने यह देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन पर एक बार फिर प्रदर्शित किया। भारत 23 अगस्त को चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बन गया, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने भी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नीले टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले, धोनी की पत्नी साक्षी ने जीवा धोनी के साथ रांची में चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग का जश्न मनाते हुए एक वीडियो साझा किया था।

MS Dhoni और उनके परिवार ने मनाया भारत की जीत का जश्न

इस वीडियो में जिस तरह जीवा ने भारत की इस जीत का जश्न मनाया, उस मासूमियत ने सभी के दिल को छू लिया। हालांकि, ये दोनों अलग-अलग वीडियो है, क्योंकि जीवा ने अपने घर पर इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया, वहीं इस दौरान धोनी जिम में थे। महान विकेटकीपर-बल्लेबाज नीले टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के जश्न में सरीक हुए।

यहां देखिए: ICC World Cup 2023 शुरू होने से पहले खेले जाएंगे प्रैक्टिस मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

इस बीच, एमएस धोनी और जीवा को जश्न मनाते हुए देखने के बाद प्रशंसक ‘जैसा पिता, वैसी बेटी’, ‘MSD अपने देश से प्यार करता है, भारतीय होने पर गर्व है’ जैसे कमेंट करने लगे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

यहां देखिए धोनी-जीवा के वो वायरल वीडियो –

 

आपको बता दें, धोनी इस समय रांची में अपने परिवार के साथ है, और आईपीएल 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराने के बाद रिकवर हो रहे हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां वह किसी से रास्ता भटकने के बाद मदद मांगते हुए नजर आए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?