रांची की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए माही, फैंस को नहीं दिया भाव! इंटरनेट पर वायरल हुई वीडियो
एमएस धोनी का इंटरनेट पर वीडियो हो रहा है वायरल
अद्यतन - Aug 18, 2023 12:04 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। रिटायरमेंट के बाद भी फैंस के बीच धोनी का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं इन दिनों धोनी का इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि धोनी का ये वीडियो रांची का बताया जा रहा है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस धोनी के रांची स्थित फार्महाउस के बाहर एकठ्ठा हो जाते हैं। फैंस धोनी का इंतजार कर ही रहे होते हैं, लेकिन धोनी अपनी बाइक पर सवार होकर, बिना रूके सीधे अपने फार्महाउस में अंदर की ओर चले जाते हैं।
तो वहीं फैंस इस दौरान धोनी को काफी सर सर सर कहते हुए रूककर फोटो खिंचाने के लिए कहते हैं, लेकिन धोनी अपना सर ना में हिलाते हुए, फार्महाउस में भीतर की ओर चले जाते हैं। इसके बाद गेटमैन फार्महाउस के गेट को बंद कर लेता है।
देखें महेंद्र सिंह धोनी की ये वायरल वीडियो
We all know MSD's Love for Bikes and got the Glimpse of Him Riding Bike in Ranchi ❤️ pic.twitter.com/hAgESvKqLz
— Sulinder (Retired) (@Sulinder45) August 17, 2023
MS Dhoni आईपीएल 2023 में खेलते हुए आएंगे नजर:
दूसरी ओर आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो वह साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में साल 2023 का रिकाॅर्ड पांचवी बार चैंपियन भी बनाया है। साथ ही आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद धोनी ने कहा था कि वह एक और सीजन चेन्नई के लिए खेलना चाहते हैं।