World Cup 2023: CAB ने Sourav Ganguly को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी! पढ़िए पूरी खबर
CAB ने ईडन गार्डन के विकास की देखरेख के लिए 12 सदस्यीय स्पेशल समिति का गठन किया है।
अद्यतन - अगस्त 24, 2023 3:01 अपराह्न

भारत पहली बार अकेले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है, और सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इस साल होने वाले मेगा इवेंट को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, और इसे भव्य बनाने के लिए देश में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी श्रेणी में BCCI के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सभी प्रशंसकों को शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Sourav Ganguly ने संभाली ईडन गार्डन की तैयारियों की कमान
इस बीच, कोलकाता प्रतिष्ठित ईडन गार्डन स्टेडियम में पांच मैचों की मेजबानी करेगा और सौरव गांगुली और CAB इन वर्ल्ड कप मैचों को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। CAB ने ईडन गार्डन के विकास की देखरेख के लिए 12 सदस्यीय स्पेशल समिति का गठन किया है, जिसमें सौरव गांगुली सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल हैं। हाल ही में, CAB को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा जब ईडन गार्डन के ड्रेसिंग रूम में आग लग गई थी।
यहां पढ़िए: ‘केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को ज्यादा से ज्यादा मैच में मौका दो वरना’- दिग्गज कपिल देव का बड़ा बयान
चूंकि वर्ल्ड कप 2023 करीब आ रहा है, इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस समिति समिति का गठन किया गया है। CAB के पूर्व अध्यक्ष अविषेक डालमिया और वर्तमान अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली भी इस समिति का हिस्सा हैं। CWC 2023 के शुरू होने से पहले ही ईडन गार्डन का काम पूरा हो जाएगा।
‘काम समय पर पूरा हो जाएगा’
सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा: “ईडन का काम अच्छा चल रहा है। काम समय पर पूरा हो जाएगा”। वहीं, स्नेहाशीष गांगुली ने बताया: “हमने वर्ल्ड कप के लिए 12 सदस्यों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में सौरव और अविषेक, जो कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हैं, दोनों को रखा गया है। इस टूर्नामेंट में सफलता प्राप्त करने के लिए हम सभी तत्पर हैं।”