चांद पर भी चमकेंगे स्पिन गेंदबाज, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर वसीम जाफर का जोरदार ट्वीट हुआ सुपर वायरल
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
अद्यतन - Aug 24, 2023 5:06 pm

23 अगस्त 2023 पूरे भारत और भारतीय वैज्ञानिकों के लिए बेहद गर्व और गौरव का दिन था, क्योंकि देश का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर चूका था। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
इस मिशन की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को दुनिया भर से बधाई संदेश मिले, आखिर भारत दुनिया की सबसे बड़ी वैज्ञानिक ताकतों में से एक जो बना गया था। क्रिकेटर भी चंद्रयान-3 के सफल मिशन के बाद पूरे देश को बधाई देने से दूर नहीं रहे।
सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, आर अश्विन, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और इस मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों की तारीफ की और बधाइयां दी।
यहां पढ़िए: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के ‘साक्षी’ बने धोनी, तो जीवा में भी दिखा देशभक्ति का जज्बा
चांद की सतह देखकर Wasim Jaffer ने पहले बैटिंग का किया फैसला
इस बीच, चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ मिनट बाद विक्रम लैंडर से चंद्रमा की पहली तस्वीरें सामने आई। जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर Wasim Jaffer ने बेहद अनोखे अंदाज में इसरो और देश को बधाई देते हुए चंद्रमा की तस्वीर की तुलना क्रिकेट पिच से की। जाफर ने पिच के साथ चंद्रमा तस्वीरों की तुलना की और यहां तक कि अपनी गेंदबाजी लाइनअप की भी भविष्यवाणी की, और अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने X पर चंद्रमा की सतह की तस्वीर साझा की और यह तस्वीर मिनटों में वायरल हो गई, और इसका मुख्य कारण कैप्शन है। उन्होंने कहा चंद्रमा की सतह निश्चित रूप से बल्लेबाजों के लिए बनी है, और वह केवल एक सीमर, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों को अपने गेंदबाजी अटैक में शामिल करेंगे। वसीम जाफर ने कैप्शन में लिखा: “यह निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करने लायक सतह है। मैं तीन स्पिनरों, एक सीमर और एक ऑलराउंडर के साथ जाऊंगा 😛😉।”
यहां देखिए वसीम जाफर का वो वायरल ट्वीट:
Definitely a bat first surface. I'd go with 3 spinners, one genuine seamer along with an all rounder 😛😉
📸: Chandrayaan3 #Chandrayaan3Landing pic.twitter.com/mkmk5h9AW5— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 23, 2023