अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद Naseem Shah ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे दिल का... - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद Naseem Shah ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे दिल का…

नसीम ने पाकिस्तान को पारी के आखिरी ओवर में दो चौके लगाकर मैच जिताया था।

Naseem Shah (Image Credit- Twitter)
Naseem Shah (Image Credit- Twitter)

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 24 अगस्त को हुआ दूसरा वनडे मैच काफी रोमांचक और थ्रिलर से भरा हुआ था। बता दें कि अफगानिस्तान से मिले 300 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत होती है।

तो वहीं इस स्थिति में पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) इस आखिरी ओवर में दो चौके लगाकर अपनी टीम को 1 गेंद रहते मैच जिता देते हैं। दूसरी ओर अब अपनी इस बेहतरीन बल्लेबाजी पर अधिक बात करते हुए नसीम ने बड़ा बयान दिया है।

Naseem Shah ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी इस मैच विनिंग पारी के बाद पीसीबी ने नसीम शाह की एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो के अनुसार नसीम ने कहा- मैं कहना चाहूंगा कि इस साल जितने मुझे मौके पारी के अंत में बल्लेबाजी करने के मिले हैं, मुझे उम्मीद है कि मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ेगा। मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं, ऐसी मैच कंडीशन में मैं खुद पर विश्वास करने की कोशिश करता हूं।

नसीम ने आगे कहा- मैं जब मैच में अंदर बल्लेबाजी करने गया तो मुझे शादाब खान पर यकीन था कि हम मैच खत्म करेंगे। लेकिन जब शादाब आउट हुआ, तो बात मेरे पर आ गई। गेंदबाज वही हैं और मुझे पूरा भरोसा था। हमें इस जीत की बहुत जरूरत थी।

देखें यह वीडियो

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, दूसरे वनडे मैच का हाल:

बता दें कि मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की 227 रनों की रिकाॅर्ड पार्टनरशिप के दम पर अफगान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।

तो वहीं अफगान टीम से मिले इस टारगेट को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रोमांचक तरीके से 49.5 ओवर 9 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। साथ ही इस मैच को जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। तो वहीं आज 26 अगस्त को दोनों टीमों के बीच कोलंबो में तीसरा मैच खेला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- SL vs HH Dream 11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, सौराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 के छठे मैच के लिए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?