Asia Cup 2023: ‘फखर जमान कमजोरी कड़ी साबित हो सकते हैं’- पाकिस्तान टीम को लेकर बोले Aakash Chopra
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 59 रन ही फखर जमान बना पाए थे।
अद्यतन - अगस्त 27, 2023 2:43 अपराह्न

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। बता दें कि उन्होंने हाल में ही खत्म हुई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 59 रन ही बनाए थे।
तो वहीं अब एशिया कप कप शुरू होने में अब तीन दिन का समय बचा है। दूसरी ओर फखर जमान की इस खराब फाॅर्म को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा को लगता है आगामी एशिया कप में पाकिस्तान के लिए जमान कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं।
Aakash Chopra ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टाॅप ऑर्डर को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- वनडे क्रिकेट में फखर जमान के 72 मैचों में 48 की औसत से 3 हजार से ज्यादा रन। उनकी दस शतकों में से तीन एशिया में आए हैं।
चोपड़ा ने आगे कहा- सच कहूं तो उनका औसत स्पिन के खिलाफ गिरता है। यह 48 से 38.9 का हो जाता है, जोकि दर्शाता है कि वह स्पिन के सामने परेशान होते हैं। वह कई बार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विकेट गंवा देते हैं। एशिया कप में फखर जमान कमजोरी कड़ी साबित हो सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को
गौरतलब है कि एशिया कप 30 अगस्त, बुधवार से शुरू हो रहा है और पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि कौनसी टीम इस बार बाजी मारती है?
ये भी पढ़ें- अगस्त 27- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से