‘पहले सर्जरी, फिर दिन-रात की वापसी के लिए मेहनत’- उसी को टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बात रहे हैं आकाश चोपड़ा
एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - अगस्त 28, 2023 12:33 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी एशिया कप 2023 में भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। उनका मानना है कि, श्रेयस अय्यर ने हाल के दिनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। एशिया कप 2023 बुधवार, 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए हाल ही में भारत ने 17 सदस्यीय टीम का घोषणा की।
इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा लंबी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। इसी बीच अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया की कमजोरी बताई। उन्होंने बताया कि, कौन से खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर बन सकते हैं भारत की कमजोरी- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘नंबर 4 और नंबर 5 पर आपकी बल्लेबाजी को लेकर थोड़ी चिंताएं हैं क्योंकि उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। यह सिर्फ नंबर 4 और नंबर 5 की बात नहीं है, अगर आप जसप्रीत बुमराह को देखेंगे तो आप कहेंगे कि उन्होंने भी ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। मैंने बहुत अधिक क्रिकेट खेला है।’
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, “अभी जो हालात हैं, हमें नहीं पता कि श्रेयस अय्यर कैसा खेलेंगे, ऐसा लगता है कि केएल राहुल पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, तिलक वर्मा ने आज तक कभी वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, सूर्यकुमार यादव ने खेला है लेकिन उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। वहीं चोट से वापस आने के बाद से जसप्रीत बुमराह ने केवल दो टी20I खेले हैं।”
टीम में एक भी ऑफ स्पिनर नहीं है- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा का मानना है कि फ्रंटलाइन ऑफ स्पिनर की अनुपस्थिति भी भारत के लिए कमजोर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि, “दूसरी बात यह है कि टीम में कोई ऑफ स्पिनर नहीं है। यह चर्चा का विषय होगा क्योंकि जैसे ही आप विपक्षी टीम में दो या तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखेंगे, तो आपको लगेगा कि आप अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक साथ नहीं खेल सकते।”