'मिडविकेट स्टोरीज' देगा फैंस को अपने पसंदीदा पूर्व क्रिकेटरों को और भी करीब से जानने का मौका! Sunil Gavaskar को मिली बड़ी जिम्मेदारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मिडविकेट स्टोरीज’ देगा फैंस को अपने पसंदीदा पूर्व क्रिकेटरों को और भी करीब से जानने का मौका! Sunil Gavaskar को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुनील गावस्कर ने कहा 'मिडविकेट स्टोरीज' एक मनोरंजक शो होने वाला हैं।

Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट फैंस को अपने पसंदीदा प्लेयर्स को लेकर सोशल मीडिया के युग में जितना करीब से जानने का मौका मिल रहा है, वो सुविधा पहले नहीं थी। आज भी कई लोग 80 के दशक से लेकर अगले दो दशकों के क्रिकेटरों के जीवन, पसंद-नापसंद, निजी जीवन के बारे में अनजान है, जबकि आज हर कोई हर किसी क्रिकेटर के बारे में बहुत कुछ जानता है।

इसी गैप को मिटाने के लिए एक क्रिकेट शो लाया जा रहा है, जहां फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे, जिससे वे अब तक अनजान है। दरअसल, एक ‘मिडविकेट स्टोरीज’ नाम के टॉक शो में पूर्व क्रिकेटरों के मैदान और मैदान के बाहर के जीवन के बारे में बताया जाएगा।

Sunil Gavaskar ‘मिडविकेट स्टोरीज’ शो के प्रमुख सलाहकार होंगे

इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज Sunil Gavaskar ‘मिडविकेट स्टोरीज’ शो से प्रमुख सलाहकार के रूप में जुड़ गए हैं। गावस्कर ने ‘मिडविकेट स्टोरीज’ शो के जन्म और इसमें फैंस को क्या मिलने वाला है, इस पर से पर्दा उठाया है।

ANI के अनुसार, सुनील गावस्कर ने मीडिया को बताया: “मिडविकेट स्टोरीज एक ऐसा कांसेप्ट है, जहां पूर्व क्रिकेटरों को एक-साथ आने का मौका मिलेगा, और वे अपने खेल के दिनों की कहानियों को साझा करेंगे। इस शो के द्वारा उन घटनाओं की यादें ताजा की जा सकेंगी, जिन्होंने खिलाड़ियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक एंकर होगा, जो खिलाड़ियों से सवाल पूछेगा, और इन खिलाड़ियों की कहानियों को और दिलचस्प बनाएगा।”

मैं दो कार्यक्रमों का हिस्सा रह चूका हूं: सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “इस शो का मुख्य उद्देश्य उन कहानियों को फैंस के साथ शेयर करना है, जिससे वे अनजान है, और पूर्व क्रिकेटर अपने जमाने में नहीं कर पाते थे, क्योंकि उस समय आज के जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं हुआ करते थे। यह एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद अनुभव होने वाला है, जिससे दर्शकों को खिलाड़ियों के मैदान के अंदर और बाहर के संघर्ष की महक का मजा लेने का मौका मिलेगा। यह एक मनोरंजक चीज है, क्योंकि मैं दो कार्यक्रमों का हिस्सा रह चूका हूं, एक एलन बॉर्डर के साथ सिडनी में और दूसरा इस साल की शुरुआत में मार्च में विव रिचर्ड्स के साथ।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?