40 गेंदों में जड़ा शतक, फिर विराट अंदाज में मनाया जश्न और कोहली को.... करुण नायर का शानदार कमबैक - क्रिकट्रैकर हिंदी

40 गेंदों में जड़ा शतक, फिर विराट अंदाज में मनाया जश्न और कोहली को…. करुण नायर का शानदार कमबैक

महाराजा ट्रॉफी के सेमीफाइनल में करुण नायर ने 40 गेंदों में जड़ा शतक।

Karun Nair's celebrations  (Photo Source: Twitter)
Karun Nair’s celebrations (Photo Source: Twitter)

इस वक्त कर्नाटक में महाराजा ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सोमवार को मैसूर वॉरियर्स के कप्तान करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 2023 महाराजा ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुलबर्गा मिस्टिक्स के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़ा।

इस मुकाबले में एक वक्त करुण नायर एक वक्त 20 गेंदों में 30 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। लेकिन अगले ही पांच गेंदों में उन्होंने कुछ अविश्वसनीय शॉट्स खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद देखते ही देखते उन्होंने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने ठीक उसी अंदाज में जश्न मनाया जैसे विराट कोहली ने 2019 में पर्थ में शतक जड़ने के बाद किया था।

हाल ही में करुण नायर ने कर्नाटक टीम का साथ छोड़ दिया था और उन्होंने आगामी घरेलू सीजन में विदर्भ टीम के साथ खेलने का फैसला किया। इस फैसले के ठीक बाद उन्होंने यह शतक लगाया जो उनके लिए और फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है।

शतकीय पारी खेलने के बाद बहुत अच्छा लगा- करुण नायर

नायर की इस 42 गेंदों में 107 रनों की पारी के बदौलत उनकी टीम 20 ओवरों के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाने में कामयाब रही। बता दें कि, जब वह बल्लेबाजी करने आए, तो सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ 47 (33) रन पर खेल रहे थे और उन्होंने पारी के अंत तक अपने 80 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 17 गेंदें ली।

नायर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि, “वहां बहुत अच्छा लगा, बाहर आकर टीम की जीत में योगदान दिया, अभी एक और मैच बाकी है और एक और पारी बाकी है। पूरे टूर्नामेंट में, हमें अच्छे विकेट मिले, हम वास्तव में खुश हैं कि यह कैसे हुआ और हम कल का इंतजार कर रहे हैं।” अब मंगलवार, 29 अगस्त को फाइनल में वॉरियर्स का मुकाबला हुबली टाइगर्स से होगा, जिसने पहला सेमीफाइनल भी शानदार अंदाज में जीता था।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान!

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?