वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने अपने टीम से की गद्दारी
एशिया कप 2023 में बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Aug 30, 2023 2:10 pm

आज से एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद सभी टीमें वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुट जाएगी। लेकिन वर्ल्ड कप और एशिया कप के शुरू होने से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन 2023 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, जो अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत में खेला जाना है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुष्टि की है कि इबादत को अपनी क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) चोट के इलाज के लिए एक ऑपरेशन से गुजरना होगा। इस वजह से वो कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि, तेज गेंदबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी।
उस चोट से उबरने के लिए इबादत को छह सप्ताह के लिए रिहैब से गुजरना पड़ा। हालांकि, बाद में बांग्लादेशी बोर्ड ने पुष्टि की है कि इसके बाद भी उनकी चोट ठीक नहीं हुई। इसी बीच बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता, मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा कि इबादत अब पूरी तरह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और कहा कि तेज गेंदबाज को अपनी वापसी के खुद को समय देने की आवश्यकता होगी।
इंग्लैंड में होगा इबादत हुसैन का ऑपेरशन
क्रिकबज के हवाले से मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा कि, “इबादत वर्ल्ड कप में हमारे लिए उपलब्ध नहीं होगा। यह हमारे लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि उसे अपने घुटने के चोट से उबरने के लिए ऑपेरशन करवाना होगा। ऑपरेशन के बाद उसे निश्चित रूप से रिहैब के लिए कुछ समय लगेगा, कम से कम तीन से चार महीने। इसलिए अब वो वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे।”
वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बीसीबी के मुख्य चिकित्सक डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा है कि तेज गेंदबाज का यूके में ऑपरेशन चल रहा है। इसके अलावा, थिंक टैंक ऑपरेशन के बाद एक रिहैब प्लान तैयार करेगा। उसके बाद हम उम्मीद कर सकते हैं कि वो जल्द टीम में वापसी कर पाएंगे।
डॉ. देबाशीष चौधरी ने ‘द डेली स्टार’ के हवाले से कहा कि, “हां, इबादत हुसैन का ऑपरेशन हो रहा है। ऑपरेशन के बाद हम उसके लिए रिहैब प्लान पर काम करेंगे। अब हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उसे ऑपरेशन के लिए जाना पड़ा। जैसा कि आप जानते हैं, कि इसको ठीक होने में समय लगता है।”
यह भी पढ़ें: अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं विराट कोहली!