पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 की शुरुआत काफी अच्छी तरीके से की, नेपाल को दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 की शुरुआत काफी अच्छी तरीके से की, नेपाल को दी करारी शिकस्त

पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 6.4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके।

Pakistan Team (Pic Source-Twitter)
Pakistan Team (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 342 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और उनके दोनों सलामी बल्लेबाज मात्र 25 रन पर ही आउट हो गए थे। फखर ज़मान 20 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सिर्फ 14 रन ही बना पाए जबकि इमाम उल हक मात्र पांच रन बनाकर रनआउट हो गए। हालांकि इसके बाद टीम के कप्तान बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 131 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 151 रनों की मैच जीत जिताऊं पारी खेली।

उनके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंदों में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 109 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 50 गेंदों में छह चौकों की मदद से 44 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 10 ओवर में 85 रन देकर दो विकेट झटके।

पाकिस्तान ने जीता शानदार मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल टीम की शुरुआत काफी खराब रही और पहले ही ओवर में उनके दो महत्वपूर्ण विकेट गिर गए। कुशल भुर्तल 4 गेंदों पर दो चौकों की मदद से मात्र 8 रन ही बना पाए। कप्तान रोहित पौडेल इस मैच में मात्र एक ही गेंद खेल पाए और 0 रन पर आउट हो गए। आसिफ शेख ने 5 रन बनाए।

हालांकि तीन विकेट जल्द करने के बाद आरिफ शेख और सोमपाल कामी ने चौथे विकेट के लिए 59 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। आरिफ शेख ने 26 रन बनाए जबकि सोमपाल कामी ने 28 रनों की पारी खेली। गुलशन झा ने 13 रनों का योगदान दिया। नेपाल 24 ओवर के भीतरभीतर ही 104 रन पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 6.4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी ने 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए जबकि हारिस राउफ ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद नवाज और नसीम शाह ने 1-1 विकेट झटका।

https://twitter.com/_imabdul_rehman/status/1696918340063961587?s=20

https://twitter.com/BachaaSawar/status/1696918288863990001?s=20

https://twitter.com/zainab_U56/status/1696918288658321703?s=20

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?