World Cup 2023: Sourav Ganguly ने कहा अगर Team India ने की यह गलती, तो हाथ से जाएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी!
सौरव गांगुली ने आगामी वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर अपने विचार साझा किए।
अद्यतन - सितम्बर 1, 2023 9:12 पूर्वाह्न

BCCI के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि घरेलू सरजमीं पर होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में Team India के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर कितना दबाव होगा।
सौरव गांगुली ने आगे कहा भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस साल 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने की सबसे अधिक संभावना है। BCCI के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि भारत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 110,000 भारतीय प्रशंसकों के सामने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 मैच में मात देने के लिए प्रबल दावेदार है।
Team India वर्ल्ड कप 2023 के लिए प्रबल दावेदार है: Sourav Ganguly
ANI के अनुसार, सौरव गांगुली ने बैकस्टेज विद बोरिया मजूमदार शो में कहा: “भारत अपनी सरजमीं पर हमेशा खिताब के लिए प्रबल दावेदार रहेगा। हमारी टीम बहुत अच्छी है और अगर खिलाड़ियों की फिटनेस सही है, तो घरेलू परिस्थितियों में हमारे पास जीत का हमेशा शानदार मौका रहेगा। लेकिन खिताबी जीत इस बात पर निर्भर करेगा कि भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान कैसा खेलते हैं और तेज गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन यह सभी के लिए है, जैसा कि मैंने कहा, घरेलू परिस्थितियों में भारत के पास हमेशा जीत का एक मजबूत मौका होगा।”
यहां पढ़िए: रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला हाई-वोल्टेज मैच!
भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा: “यह एक बहुत बड़ा मैच है। यह हमेश से ही एक बड़ा मैच था और भविष्य में भी रहेगा। आप समझ गए होंगे कि वर्ल्ड कप के लिहाज से ये कितना अहम है। मैं इस मैच को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया या भारत बनाम दक्षिण मैच की तरह लेता था। आप इस अवसर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे सकते क्योंकि तभी आपका ध्यान भटक जाता है। यह दूसरे मैचों जैसा नहीं है, इसलिए आपको खुद को उसी तरह से तैयार करना होगा, और सिर्फ इसी तरह आप दबाव को मैनेज कर सकते हैं।
‘अब टीम में बदलाव नुकसानदायक साबित हो सकते हैं’
कुछ प्लेयर दबाव को झेल लेते हैं और कुछ लोग दबाव को मैनेज नहीं कर पाते हैं। मेरे कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड बहुत अच्छा था, लेकिन इस बार यह अधिक प्रतिस्पर्धी मैच होगा। पाकिस्तान ने पिछले साल दुबई में भारत को हराया था, चीजें बदल गई हैं। अब पाकिस्तान भी बहुत मजबूत टीम है और उनके पास लगातार बेहतरीन प्लेयर्स आ रहे हैं। लेकिन भारत में भारत के खिलाफ खेलना, और वो भी अहमदाबाद में 110,000 प्रशंसकों के सामने भारत के खिलाफ खेलना बहुत अलग बात है, तो फिर जीत तो दूर की बात है।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें
सौरव गांगुली ने अंत में कहा, “टीम को किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहिए, और एक साल के लिए खिलाड़ियों का एक ग्रुप तैयार कर उनके साथ टिके रहना चाहिए जब तक वे एक टीम के रूप में तैयार न हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया ने 1999-2003 के बीच वर्षों तक कोई बदलाव नहीं किया और इसीलिए वे इतनी मजबूत टीम थे। 2003 में भारत के पास मजबूत टीम थी, क्योंकि हमने बहुत बदलाव नहीं किए और इसलिए उस दौर में हमें सफलता मिली। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि एशिया कप 2023 तक हमारे पास अपने 14 खिलाड़ी हों, और वही 14-15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 खेलेंगे। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने संयोजन को जानें और अंतिम क्षण तक बदलाव न करते रहें।”