Asia Cup 2023: ट्विटर प्रतिक्रियाएं- हारिस रऊफ की तूफानी गेंद से बिखरा श्रेयस अय्यर का बल्ला, शार्ट गेंद के आगे फिर भारतीय बल्लेबाज ने टेके घुटने - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: ट्विटर प्रतिक्रियाएं- हारिस रऊफ की तूफानी गेंद से बिखरा श्रेयस अय्यर का बल्ला, शार्ट गेंद के आगे फिर भारतीय बल्लेबाज ने टेके घुटने

टीम इंडिया का स्कोर इस समय चार विकेट के नुकसान पर 99 है।

Shreyas Iyer and Haris Rauf. (Image Source: Twitter)
Shreyas Iyer and Haris Rauf. (Image Source: Twitter)

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 मुकाबले में रोहित शर्मा और उनकी टीम की हालत बेहद खराब है। एशिया कप 2023 के इस बहु-प्रतीक्षित मुकाबले में बारिश से पहले सब कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के पक्ष में जा रहा था, लेकिन बारिश के बाद मैदान में लौटते ही किस्मत पाकिस्तान क्रिकेट टीम का साथ देते हुए नजर आ रही है।

बारिश के बाद शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (4) के विकेट लेकर टीम इंडिया को एक के बाद एक तगड़े झटके दिए और फिर उसके बाद Haris Rauf ने चोट के बाद वापसी कर रहे Shreyas Iyer (14) को आउट कर पूरी बाजी ही पलट दी।

Haris Rauf ने किया Shreyas Iyer का बुरी तरह से शिकार

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने अच्छी शुरुआत की और अच्छा इंटेंट दिखाते हुए कॉंफिडेंट पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक का सामना किया, लेकिन एक बार फिर उन्होंने शार्ट गेंद के आगे घुटने टेक दिए। श्रेयस ने टीम इंडिया की पारी के दसवें ओवर की पांचवी गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की और दुर्भाग्य से वह कैच आउट हो गए।

दरअसल, हारिस रऊफ ने एक शार्ट गेंद डाली और श्रेयस अय्यर ने चहलकदमी करते हुए पुल शॉट खेला, लेकिन वह मिड-विकेट फील्डर को क्लियर नहीं कर पाए, नतीजन फखर जमान ने बिना कोई गलती किए आसान सा कैच लपक लिया और भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया।

यहां पढ़िए: Asia Cup 2023: विराट कोहली के साथ तुलना पर ‘आपसी सम्मान’ की आड़ में बड़ी बात बोल गए बाबर आजम!

अय्यर के विकेट के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बल्लेबाज की आलोचना कर रहे हैं, और उनके चयन पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने इस साल मार्च से कोई मैच नहीं खेला और फिर उन्हें इतने बड़े मैच के लिए चुन लिया गया। वह हाल ही में NCA से रिकवर होकर लौटे हैं। आपको बता दें, हारिस रऊफ ने इतनी खतरनाक गेंद डाली कि इसने अय्यर के बल्ले का बाहरी किनारा ही उखाड़ फेंक दिया, और पवेलियन जाते समय भारतीय स्टार इसे देखते रह गए।

यहां देखिए श्रेयस अय्यर का विकेट –

https://twitter.com/kingbabararmy/status/1697927546736902173

यहां देखिए श्रेयस अय्यर के विकेट पर फैंस ने कैसे प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/iMShami_/status/1697931424307835286

https://twitter.com/astonisingh/status/1697931473113030798

https://twitter.com/cricfunmemes/status/1697931310126534996

https://twitter.com/sarkyfox/status/1697930234023305449

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?