ऋषभ पंत का ये वीडियो देख, आज ईशान किशन और संजू सैमसन रात को सो नहीं पाएंगे!
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने अपना एक नया वीडियो किया पोस्ट।
अद्यतन - सितम्बर 4, 2023 3:14 अपराह्न

जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे ऋषभ पंत अपनी पुरानी लय में लौट रहे हैं। कभी वो बल्लेबाजी करते हुए नजर आ जाते हैं, तो कभी GYM में कड़ी मेहनत करते हुए दिख आ जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर से पंत ने अपने फैन्स को एक बड़ी अपडेट दे दी है, जिसे देख हर कोई काफी ज्यादा खुश है।
ऋषभ पंत को अभी भी समय लगेगा पूरा फिट होने में
ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा 2022 के आखिर में हुआ था, ऐसे में उनको इंटरनेशनल क्रिकेट खेले 8 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। भले ही पंत ने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें मैच फिट होने में समय लगेगा और इसलिए वो कई महीनों से NCA में मौजूद है और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
ईशान और संजू को टेंशन दे दी ऋषभ पंत के इस वीडियो ने
*सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने अपना एक नया वीडियो किया पोस्ट।
*इस वीडियो में पंत ने दिखाई अपनी काफी ज्यादा कमाल की फिटनेस।
*साथ ही वीडियो में पहले की तरह दौड़-भाग करते हुए नजर आ रहे हैं।
*जल्दी ही ये आने वाले समय में ये खिलाड़ी अपनी पुरानी लय हासिल कर लेगा।
ऋषभ पंत ने आज पोस्ट किया है अपना ये नया वीडियो
इंस्टा स्टोरी पर भी एक वीडियो शेयर किया था इस खिलाड़ी ने
कब हुआ था पंत के साथ सड़क हादसा?
साल 2022 के आखिर में पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, इस दौरान ये खिलाड़ी खुद ही कार चला रहा था। तभी अल-सुबह पंत को झपकी लगने से गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल होकर पलट गई, लेकिन पंत ने समय रहते हुए खुद को कार से बाहर निकालकर बचा लिया था। जिसके बाद उनकी कार पूरी तरह जल गई थी, वहीं रास्ते में मौजूद लोगों ने इस खिलाड़ी को अस्पताल में पहुंचाया और इसकी बाद ऋषभ की सर्जरी भी हुई थी। अब उनका जीवन पटरी पर लौट रहा है और जल्द ही वो आपको खेलते हुए नजर आ जाएंगे।