Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की हार से टूट कर बिखर चुके Rashid Khan को फैंस ने दिया हौसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की हार से टूट कर बिखर चुके Rashid Khan को फैंस ने दिया हौसला

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की हार के बाद राशिद खान की इमोशनल तस्वीर वायरल हो रही है।

Rashid Khan. (Image Source: Twitter)
Rashid Khan. (Image Source: Twitter)

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 5 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2023 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, इस मैच में बाजी सह-मेजबान श्रीलंका ने मारी और अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने यह रोमांचक मुकाबला मात्र दो रनों से जीतकर एशिया कप 2023 के सुपर-4 में जगह बना ली है, वहीं इस दिल तोड़ देने वाली हार के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हुआ। खैर, अफगानिस्तान टीम भले ही यह मुकाबला हार गई, लेकिन चर्चा में श्रीलंका टीम की बजाय हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम है।

एक बार फिर फैंस के लिए हीरो बने Rashid Khan

अफगानिस्तान ने इस मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया और जीत के लिए बहादुरी से अंत तक लड़ते रहे, लेकिन धनंजय डी सिल्वा ने फजलहक फारूकी को आउट कर स्टार स्पिनर Rashid Khan का दिल बुरी तरह तोड़ दिया। जीत के लिए 292 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को केवल दो रनों की जरुरत थी जब फजलहक फारूकी LBW आउट हुए और अफगान टीम एशिया कप 2023 से बाहर हो गई, क्योंकि यह उनका दसवां विकेट था।

इस विकेट के बाद 16 गेंदों में 27* रन बनाने वाले राशिद खान बेहद निराश हो गए, क्योंकि उन्हें अपनी टीम को फिनिश लाइन तक पहुंचाने के लिए बाकी प्लेयर्स से कोई मदद नहीं मिली। इस दिल तोड़ देने वाली हार के बाद राशिद वहीं पिच पर अपने घुटनों पर बैठ गए और उनके चेहरे की निराशा उनके जज्बात साफ बयां कर रही थी।

यहां पढ़िए: अफगानिस्तान को पता नहीं था पूरा समीकरण, एक गलती से गवांया एशिया कप 2023 के सुपर 4 में जाने का मौका

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जहां सभी फैंस स्टार स्पिनर के साहस और बहादुर खेल की सराहना कर रहे हैं। इस हार के बावजूद अफगान टीम और राशिद ने सभी का दिल जीत लिया है।

यहां देखिए राशिद खान की वायरल तस्वीर पर फैंस ने कैसे प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/RaushanRRajput/status/1699113249709658303

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?