Asia Cup 2023: हारिस रऊफ की तूफानी गेंदबाजी ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों के छुड़ा दिए पसीने, देखें रफ्तार - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: हारिस रऊफ की तूफानी गेंदबाजी ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों के छुड़ा दिए पसीने, देखें रफ्तार

बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Haris Rauf. (Image Source: Twitter)
Haris Rauf. (Image Source: Twitter)

एशिया कप 2023 (Asia Cup) में सुपर-4 राउंड आज से शुरू हो चुका है और पहला मुकाबला पाकिस्तान व बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का यह फैसला उलटा साबित हुआ।

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर में ही पिछले मैच में शतक लगाने वाले मेहदी हसन मिराज शून्य पर आउट हो गए। वहीं पांचवें ओवर में शाहीन अफरीदी ने लिटन दास (16) को रिजवान के हाथों लपकवाया। इसके बाद गेंदबाजी करने आए हारिस रऊफ ने अपनी तेज रफ्तार गेंद से बांग्लादेशी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (20) को निशाना बनाया।

फिर हारिस रऊफ ने तौहीद को बोल्ड कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। सिर्फ 47 रन पर बांग्लादेश ने अपने चार विकेट गंवा दिए। इस दौरान हारिस रऊफ के गेंदों की रफ्तार देखने लायक थी। उनके गेंदों की स्पीड देख आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। रऊफ ने अपने दूसरे और तीसरे ओवर में 12 की 12 गेंदें 140 से अधिक की स्पीड से फेंकी। इसमें एक गेंद की स्पीड 150 किमी/घंटे की थी।

यहां देखें उनके गेंदों की स्पीड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

मुकाबले की बात करें तो शुरुआती झटके लगने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम ने मोर्चा संभाला और दोनों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शाकिब अर्धशतक बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए हैं। बांग्लादेश ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं।

पाकिस्तान के लिए अभी तक हारिस रऊफ ने दो विकेट हासिल किए हैं, जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को 1-1 विकेट मिला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?