बॉलीवुड की इस हसीना के साथ क्या कर रहे हैं Virat Kohli..? वर्ल्ड कप 2023 के चलते है Connection..!
भारत की 15 सदस्यीय टीम में विराट कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं जो भारत के 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
अद्यतन - सितम्बर 10, 2023 7:36 अपराह्न

Virat Kohli And Shehnaaz Gill: विराट कोहली (Virat Kohli) इस वक्त एशिया कप 2023 में नजर आ रहे हैं। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली मात्र (4 रन) पर आउट हो गए थे। वहीं नेपाल के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। एशिया कप 2023 के बाद फैंस की नजरें आगामी वर्ल्ड कप 2023 पर है।
वर्ल्ड कप 2023 में भारत की सारी उम्मीदें विराट कोहली के ऊपर टिकी रहेंगी। इस बीच वर्ल्ड कप 2023 के प्रोमो शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और सोशल मीडिया सेंसेशन शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) साथ में नजर आ रहे हैं।
Virat Kohli और शहनाज गिल ने किया प्रोमो शूट
विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वर्ल्ड कप 2023 के प्रोमो शूट के Behind The Scenes वीडियो में विराट कोहली शूटिंग के दौरान खूब आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली और बिग बॉस 13 में नजर आने वाली शहनाज गिल एक अजीब से हेयर स्टाइल में थी। शहनाज गिल कुछ विचित्र ही स्टंट करते हुए नजर आ रही थी। यह प्रोमो शूट स्टार स्पोर्ट्स का हो सकता है। विराट कोहली (Virat Kohli) और शहनाज गिल को साथ में देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
यहां देखें वो वीडियो-
https://twitter.com/mufaddal_vodra/status/1700802135800352978?s=20
2011 वर्ल्ड कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी है कोहली जो है स्क्वॉड का हिस्सा
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 28 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। आपको बता दें विराट कोहली (Virat Kohli) भारत की 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र खिलाड़ी है जो 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम का हिस्सा थे।
वर्ल्ड कप डेब्यू में 22 साल के विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। भारत को पिछले दोनों वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। आगामी वर्ल्ड कप में भारत को ट्रॉफी जीताने के लिए विराट कोहली अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।