Asia Cup 2023: IND vs PAK मैच में रोहित शर्मा ने अपने नाम किए तीन बड़े रिकॉर्ड्स, शाहीन अफरीदी के खिलाफ छक्का लगा रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: IND vs PAK मैच में रोहित शर्मा ने अपने नाम किए तीन बड़े रिकॉर्ड्स, शाहीन अफरीदी के खिलाफ छक्का लगा रचा इतिहास

Rohit Sharma से पहले भारत की ओर से यह रिकॉर्ड इन दोनों बल्लेबाजों के नाम दर्ज था।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर 4 स्टेज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम तीन रिकॉर्ड्स दर्ज किए है। दरअसल भारत के लिए बतौर ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने 300वां इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए हैं।

इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रोहित से पहले भारत की ओर से यह रिकॉर्ड इन दोनों बल्लेबाजों के नाम दर्ज था। बता दें मास्टर ब्लास्टर ने बतौर ओपनर 346 मैच और वीरेंद्र सहवाग ने 321 मैच खेले थे। वहीं रोहित शर्मा का यह 300वां इंटरनेशनल मैच हैं।

रोहित शर्मा ने पहले ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया

इतना ही नहीं उन्होंने पहले ओवर में ज्यादा छक्का लगाने के मामले में भी रिकॉर्ड दर्ज किया है। दरअसल रोहित शर्मा ने पहले ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया और इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वे दूसरे नंबर पर आ गए हैं और पॉल स्टारलिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है।

बता दें भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले के पहले ओवर में ही छक्का जड़ा। उनसे पहले इस मामले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल हैं, जिन्होंने 17 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पॉल स्टारलिंग थे, जिन्होंने पहले ओवर में 14 छक्के लगाए हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने स्टारलिंग के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 15 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

इसके अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। दरअसल वह वनडे  क्रिकेट में शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

यहां पढ़ें: पाकिस्तान के मैच का फिर बदलेगा शेड्यूल? BCCI के सामने रखी गई बड़ी मांग