PAK vs SL: रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs SL: रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह

श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस (91) और चरिथ असलंका ने खेली 49* रनों की शानदार पारी

Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match (Image Credit- Twitter)

PAK vs SL Asia Cup 2023: एशिया कप सुपर फोर का 5वां मैच आज 15 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है।

बता दें कि पाकिस्तान से मिले 252 रनों के जबाव में श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी, और पाकिस्तान की ओर शाहीन अफरीदी 41वें ओवर में धनजंय डीसिल्वा (5) और दुनिथ वेल्लालगे (0) को आउट कर मैच में पाकिस्तान को आगे कर देते हैं।

इसके बाद, श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत होती है, और इस ओवर में जमाल खान प्रमोद मदुशन को रनआउट कर मैच में और रोमांच ला देते हैं। लेकिन स्ट्राइक पर मौजूद असलंका ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और आखिर गेंद पर 2 रन बनाकर अपनी टीम को रोमांचक तरीके से फाइनल में पहुंचा देते हैं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, सुपर फोर मैच का हाल:

बता दें कि वर्षा बाधित मैच के शुरू होने में थोड़ी सी देरी हुई, जिसकी वजह से मैच अधिकारियों ने इसे 42 ओवर का कराने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टाॅस जीतकर मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 42 ओवर में टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से अबदुल्ला शफीक ने 52, मोहम्मद रिजवान ने 59, इफ्तिखार अहमद ने 47 और बाबर आजम ने 29 रनों की पारी खेली। तो वहीं श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में आपको जानकारी दें तो मथिशा पथिराना को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो प्रमोद मुधशन को 2 और महेश तीक्ष्णा व दुनिथ वेल्लालगे को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब श्रीलंका की टीम पाकिस्तान से मिले 252 रनों का पीछा करने उतरी तो उसे पारी की आखिरी गेंद पर जीत नसीब हुई। श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने 91 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो सदीरा समरविक्रमा ने 48 रन बनाए। साथ ही चरिथ असलंका 49* टीम को जिता कर ही वापिस लौटे।

इस जीत के बाद श्रीलंका एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है और अब उसका फाइनल मैच में 17 सितंबर को भारत से सामना होगा।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023, IND vs BAN: Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट Super-4, मैच-6 के लिए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?