150 से अधिक ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने का प्लान बना रहे हैं रोहित शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

150 से अधिक ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने का प्लान बना रहे हैं रोहित शर्मा

एशिया कप के फाइनल से ठीक पहले चोटिल हो गए थे अक्षर पटेल।

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इशारा किया है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी भी 2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अनुसार, अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के पहले दो वनडे मैचों से बाहर कर दिया गया है, ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अक्षर पटेल की टीम में वापसी हो सकती है।

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर को कोलंबो बुलाया गया था। जिसके बाद फैंस ने सीनियर स्पिनर अश्विन की वनडे टीम में वापसी को लेकर सवाल किए थे। इसी को लेकर अब रोहित ने कहा कि अनुभवी ऑफ स्पिनर को विश्व कप से बाहर नहीं किया गया है।

अक्षर की चोट को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान 

रोहित शर्मा ने एशिया कप फाइनल के बाद अक्षर की चोट के बारे में कहा, “अक्षर को एक छोटी (मांसपेशी) चोट लगी थी। ऐसा लगता है कि शायद (ठीक होने में) एक हफ्ते या दस दिन लगेंगे, मुझे नहीं पता। हमें देखना होगा कि वह चोट कैसे बढ़ती है। कुछ लोग जल्दी ठीक हो जाते हैं, और मुझे उम्मीद है कि उनके साथ भी ऐसा ही होगा।”

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “एक स्पिनर-ऑलराउंडर के रूप में, अश्विन लाइन में हैं। मैं उनसे फोन पर बात करता रहा हूं। अक्षर को आखिरी मिनट में चोट लगी। वाशिंगटन उपलब्ध था, इसलिए उन्हें आना पड़ा और हमारे लिए भूमिका निभानी पड़ी। मुझे यकीन नहीं है कि अक्षर घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच खेल पाएंगे या नहीं। लेकिन हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।”

अक्षर के अलावा भारत के एक और खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर भी एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। अय्यर पिछले रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस से कुछ मिनट पहले बैक स्ट्रैस की समस्या के बाद से ही टीम से बाहर हैं। हालांकि रोहित को भरोसा था कि श्रेयस इंदौर मैच के लिए फिट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2023 में भारत की खिताबी जीत में इन तीन खिलाड़ियों ने जीता कप्तान रोहित शर्मा का दिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?