Asia Cup 2023: फाइनल के बाद रोहित शर्मा के साथ घटी ऐसी घटना..! होटल में भूल गए पासपोर्ट और फिर…
एशिया कप 2023 फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - Sep 18, 2023 10:34 am

Rohit Sharma: एशिया कप (Asia Cup) 2023 फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। 8वीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम कर टीम इंडिया टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। एशिया कप के बाद भारत का अगला लक्ष्य अक्टूबर में होने वाला वर्ल्ड कप है।
आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम इंडिया शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन इसी बीच एशिया कप के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम होटल में ही अपना पासपोर्ट भूल गए, फिर इसके बाद जो हुआ आइए आपको बताते हैं।
Rohit Sharma को सपोर्ट स्टॉफ से करनी पड़ी गुजारिश
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चीजों को भूलने में काफी माहिर है। रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) छोटी-मोटी चीजें नहीं अक्सर बड़ी-बड़ी चीजें भूल जाते हैं, जिसमें पासपोर्ट, लैपटॉप, आईपैड जैसी चीजें शामिल है।
ठीक ऐसा ही एशिया कप 2023 फाइनल के बाद श्रीलंका में देखने को मिला है। भारत लौटने के लिए टीम इंडिया होटल से निकल चुकी थी, तब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को याद आया कि वो अपना पासपोर्ट होटल में ही भूल गए हैं, जिसके बाद उन्होंने सपोर्ट स्टॉफ से संपर्क कर पासपोर्ट को उन तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया।
यह भी पढ़े- ODI Team Rankings: भारत के एशिया कप खिताब जीतने के बावजूद पाकिस्तान बनी दुनिया की नंबर-1 टीम, जानें कैसे
यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-
Rohit Sharma forgot his passport and called a support staff to bring it back for him.
🤣📹:- @AnkanKar pic.twitter.com/hZwH2VAr2v
— Abhishek Ojha (@vicharabhio) September 17, 2023
वहीं बात भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2023 फाइनल मैच की करें तो, श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवरों में 50 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मोहम्मद सिराज ने अपने स्पेल में 6 विकेट अपने नाम किया। वहीं हार्दिक पांड्या के नाम 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह के नाम विकेट शामिल रहा। टीम इंडिया ने ईशान किशन (23 रन) और शुभमन गिल (27 रन) की नाबाद पारी के बल पर 6.1 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और जीत हासिल की।