Asia Cup 2023: एशिया कप जीतने के बाद मुंबई पहुंची Team India, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: एशिया कप जीतने के बाद मुंबई पहुंची Team India, देखें वीडियो

एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया है। 

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को एक तरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराकार भारत पहुंच गई है। बता दें कि यह टीम इंडिया का कुल 8वां एशिया कप टाइटल है। तो वहीं इस टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद मैन इन ब्लू स्वदेश लौट आए हैं।

बता दें कि टीम इंडिया के भारत लौटने की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी मुंबई पहुंच गए हैं। तो वहीं इस वायरल वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या व श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को देखा जा सकता है।

देखें भारतीय टीम की मुंबई पहुंचने की वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस फाइनल मैच का हाल बताएं तो टाॅस जीतकर श्रीलंका ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। बता दें कि भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पूरी लंकाई टीम 15.2 ओवर में मात्र 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। साथ ही बता दें कि यह श्रीलंका का वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे कम टीम स्कोर है।

तो वहीं मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जादुई स्पैल डालते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट निकाले, जिसमें एक ओवर में 4 विकेट लेना भी शामिल था। सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या को 3 और जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला।

इसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका से मिले 51 रनों के आसान टारगेट को 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। ईशान किशन 23* और शुभमन गिल 27* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, Harry Brook की हुई वापसी 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?