अगर ऐसा हुआ तो भारत World Cup 2023 में नंबर 1 टीम के तौर पर उतर सकता है?  - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर ऐसा हुआ तो भारत World Cup 2023 में नंबर 1 टीम के तौर पर उतर सकता है? 

पाकिस्सान क्रिकेट टीम इस समय वनडे क्रिकेट की नंबर 1 टीम है। 

Team India
Team India

एशिया कप 2023 के खिताब को अपने नाम करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करने वाली है। बता दें कि इस सीरीज की शुरूआत 22 सितंबर को मोहाली में होने वाले पहले वनडे मैच से होगी।

तो वहीं इस समय टीम इंडिया आईसीसी ओडीआई रैंकिंग में 114.65 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। साथ ही अगर रोहित एंड कंपनी इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतने में 2-1 से कामयाब रही तो वह क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में नंबर 1 टीम के तौर पर उतर सकती है। इसके अलावा टीम में ऐसी फिल्हाल कोई कमी नजर नहीं आती कि वह ऐसा नहीं कर सकती है।

दूसरी ओर आपको इस वनडे सीरीज के बारे में जानकारी दें तो पहला मुकाबला 22 सितंबर, शुक्रवार को मोहाली में होने के बाद, दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर और आखिरी व तीसरा टी-20 मैच 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है भारत

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है। तो वहीं भारत अपने पहले मैच में 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया का ही सामना करती हुई नजर आने वाली है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या भारत रोहित शर्मा की अगुवाई में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद World Cup जीतने के सपने देखने लगे हैं Temba Bavuma!

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?