World Cup 2023: भारत की वर्ल्ड कप की टीम में आर अश्विन का होना जरूरी- अर्जुन राणातुंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: भारत की वर्ल्ड कप की टीम में आर अश्विन का होना जरूरी- अर्जुन राणातुंगा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं आर अश्विन।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। यह ICC टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को शुरू होगा और टूर्नामेंट केइतिहास में पहली बार इस मेगा इवेंट की पूरी तरह से भारत मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने के करीब है, कई भाग लेने वाली टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हाल ही मी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने भी भारत की टीम की भी घोषणा की, और फैंस को उसमें यह देखकर हैरानी हुई की टीम में एक भी ऑफ स्पिनर नहीं है।

कई लोगों ने यह भी राय दी है कि अश्विन को विश्व कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा होना चाहिए था, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन राणातुंगा की भी ऐसी ही राय थी। पाकिस्तान और इंग्लैंड का उदाहरण लेते हुए, रणतुंगा ने कहा कि टीमों के पास अच्छे स्पिनर हैं, भारत केवल जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडरों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आर अश्विन को भारत की टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

टीम में अश्विन जैसे एक ऑफ स्पिनर का होना जरूरी- अर्जुन राणातुंगा

अर्जुन राणातुंगा ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए अपने कॉलम में लिखा कि, “आप पाकिस्तान और इंग्लैंड को लें, उनके पास उचित स्पिनर हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि भारत विश्व कप से पहले इस पर ध्यान देगा। वे रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वे अगर अंतिम एकादश में नहीं तो आर अश्विन जैसा कोई खिलाड़ी टीम में होना चाहिए। वह आपके लिए मैच विजेता हो सकते हैं।”

इसके अलावा, श्रीलंका के पूर्व कप्तान, अर्जुन राणातुंगा ने रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए लिखा कि, अगर वह भारत के लिए खेलते हैं, तो वह उनके लिए लगातार मैच विनर साबित हो सकते हैं। धीमे होने के बावजूद, अश्विन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए महत्वपूर्ण विकेट ले सकते हैं और उन्हें गंभीर परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं।

राणातुंगा ने आगे लिखा कि, “जब वह खेलता है, तो वह आपके लिए मैच विजेता हो सकता है। वह थोड़ा बड़ा हो सकता है, और वह मैदान पर थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन आपको उपमहाद्वीप में ऐसे प्लेयर की जरूरत है जो विकेट ले सकें। जो टीमें ऐसा करना चाहती हैं अधिकांश गेम जीतने के लिए, वे विकेट लेकर ऐसा करते हैं और इसके लिए आपको एक संतुलित ऑल-राउंड आक्रमण की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023 में नए लुक में नजर आएगा Eden Gardens का मैदान

close whatsapp