ICC World Cup 2023: भारतीय टीम की जर्सी को Adidas अपने यूट्यूब चैनल पर करेगी रिवील  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: भारतीय टीम की जर्सी को Adidas अपने यूट्यूब चैनल पर करेगी रिवील 

5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 

 

ICC World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)
ICC World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

एडिडास (Adidas) जोकि भारतीय क्रिकेट टीम का ऑफिशिएल किट स्पाॅन्सर है, वह बहुप्रतीक्षित टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जर्सी को रिवील करने वाला है। बता दें कि जर्सी को रिवील एडिडास अपने यूट्यूब चैनल पर आज 20 सितंबर, बुधवार को शाम 7.30 बजे करेगा।

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, जो 19 नवंबर को खत्म होगा। तो वहीं इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए एडिडास भारत की पारंपरिक जर्सी को एक नया मेकओवर दे सकता है, जिसमें जर्सी के कंधे पर एडिडास की आइकोनिक थ्री स्ट्रिप होने वाली है। इसके अलावा जर्सी के सामने की तरफ एडिडास ने भारत के तिरंगे के कलर को भी इस्तेमाल में लेने की पूरी संभावना है।

देखें टीम इंडिया की जर्सी का लाॅन्च प्रोमो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by adidas India (@adidasindia)

बताया जा रहा है कि इस बार भारतीय टीम की जर्सी को दिल्ली के डिजाइन, डिजाइनर आकिब वानी करने वाले हैं। गौरतलब है कि आकिब ने इससे पहले काफी बड़े ब्रांड्स के साथ करीब से काम किया है, जिसमें एडिडास भी शामिल है जो भारतीय क्रिकेट टीम की ऑफिशिएल किट स्पाॅन्सर है।

गौरतलब है कि एडिडास ने यह किट स्पाॅन्सरशिप इस साल जून में पांच साल के लिए खरीदी थी, जो मार्च 2028 के अंत में खत्म होगी। बता दें कि एडिडास ने इस डील के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 350 करोड़ रूपए की भारी भरकम राशि भी दी है। इस अनुबंध के अनुसार, भारतीय टीम के प्रत्येक मैच के लिए एडिडास से 65 लाख रूपए बीसीसीआई को मिलेंगे। तो वहीं भारतीय टीम को स्पाॅन्सर करने की लागत एडिडास को प्रतिवर्ष लगभग 70 करोड़ रूपए के आसपास पड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें- जानें क्या है World Cup की गोल्डन टिकट? BCCI अभी तक रजनीकांत समेत इन हस्तियों को दे चुका है ये टिकट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?