मियां भाई ने ICC वनडे रैंकिंग में एक बार फिर से पहला स्थान किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

मियां भाई ने ICC वनडे रैंकिंग में एक बार फिर से पहला स्थान किया अपने नाम

एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 7 ओवर में 21 रन देखकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

Mohammad Siraj (Pic Source-Twitter)
Mohammad Siraj (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। बता दें, एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 7 ओवर में 21 रन देखकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 में कुल 5 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और कई लोगों का दिल जीता। बता दें, एशिया कप 2023 के फाइनल के बाद 51 रेटिंग अंक हासिल करते हुए उन्होंने आठ स्थान की लंबी छलांग लगाई और एक बार फिर से वनडे रैंकिंग में पहला स्थान अपने नाम किया। इस समय मोहम्मद सिराज की रेटिंग 694 है।

वहीं जोश हेजलवुड अब दूसरे पायदान पर गिर चुके हैं। उनकी रेटिंग 678 है जबकि तीसरे स्थान पर ट्रेंट बोल्ट है जिनकी रेटिंग 677 है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के शानदार स्पिनर मुजीब उर रहमान है जिनकी रेटिंग 657 है। पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान है और उनकी रेटिंग 655 है।

टॉप 10 आईसीसी वनडे रैंकिंग में मोहम्मद सिराज के अलावा सिर्फ कुलदीप यादव ही लिस्ट में शामिल है। वो 638 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर है। कुलदीप यादव ने भी एशिया कप 2023 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 में पांच विकेट झटके थे जबकि श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी मोहम्मद सिराज को करनी होगी काफी अच्छी गेंदबाजी

5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। BCCI ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल किया गया है। वो खुद इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी करने को देखेंगे।

आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग की बात की जाए तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम है जिनकी रेटिंग 857 है। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे पायदान है। उनकी रेटिंग 814 है। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज रस्सी वेन डर डूसेन 743 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?