भयानक सड़क हादसा और फिर वो डेढ़ साल, वापसी की कहानी खुद ऋषभ पंत की जुबानी
ऋषभ पंत ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।
अद्यतन - मार्च 13, 2024 5:52 अपराह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड में जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, साल 2022 के दिसंबर महीने में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके बाद से ही वो क्रिकेट फील्ड से दूर है।
ऋषभ पंत को अपने पैर के लिए कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था। यही नहीं उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि अब ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऋषभ पंत ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।
साल 2023 ऋषभ पंत के लिए काफी महत्वपूर्ण था। उन्होंने काफी अच्छी तरह से रिकवरी की और अब क्रिकेट फील्ड में एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी करने के लिए युवा खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। ऋषभ पंत की वापसी की कहानी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें ऐसे कई डॉक्टर और विशेषज्ञ हैं जिन्होंने ऋषभ पंत को फिट करने के लिए जमकर अभ्यास किया और उनकी निगरानी में ही युवा खिलाड़ी अपने पैरों में पूरी तरह से फिर से खड़े हो पाए।
यह रही वीडियो:
The Greatest Comeback Story
This story is about inspiration, steely will power and the single-minded focus to get @RishabhPant17 back on the cricket field. We track all those who got the special cricketer back in shape after a deadly car crash.
Part 1 of the #MiracleMan… pic.twitter.com/ifir9Vplwl
— BCCI (@BCCI) March 13, 2024
तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी खुश है कि ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी छाप छोड़ी है। ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। हालांकि अब ऋषभ पंत अपनी बेहतरीन कप्तानी से टीम को जीत दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे कई क्रिकेट फैंस है जो उन्हें क्रिकेट फील्ड में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं।