IPL 2024: ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों की चौंका देने वाली 'अंग-विच्छेदन' सलाह का खुलासा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों की चौंका देने वाली ‘अंग-विच्छेदन’ सलाह का खुलासा किया

ऋषभ पंत 14 महीने के कठिन रिहैब प्रोसेस के बाद क्रिकेटिंग एक्शन में लौटने वाले हैं।

Rishabh Pant. (Image Source: X)
Rishabh Pant. (Image Source: X)

Indian Premier League 2024: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार हैं। दिसंबर 2022 में एक दर्दनाक कार दुर्घटना से बचने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कई सर्जरी करानी पड़ी, और और अब वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में 14 महीने के कठिन रिहैब प्रोसेस के बाद क्रिकेटिंग एक्शन में लौटने वाले हैं।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है, जो उनकी कड़ी मेहनत का फल है। आपको बता दें, पंत आगामी आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच, ऋषभ पंत ने मैदान में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुझे बहुत अद्भुत महसूस हो रहा है: Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा: “मुझे बहुत अद्भुत महसूस हो रहा है। मैं मैदान में वापसी के लिए बेसब्री से इंतजार था। यह इंतजार इतना लंबा हो गया। मुझे लगता है कि आप तीन से छह महीने का इंतजार आसानी से कर सकते हैं। लेकिन जब बात इससे आगे बढ़ जाती है, तो आप पर इसका असर पड़ने लगता है। मैं बस मैदान में जाकर खेलना और मौज-मस्ती करना चाहता हूं।

मुझे भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना है, क्योंकि जब आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद पर बहुत अधिक दबाव डालते हैं। मैंने आने वाले समय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। अगर आप आध्यात्मिक हैं, तो आप अधिक अनुशासित हो जाते हैं। यह आपकी खुद की पसंद है। इससे मुझे खुद पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली। जब मेरा एक्सीडेंट हुआ, तो मुझे लगा कि किसी आध्यात्मिक चीज ने मुझे बचा लिया।

‘डॉक्टर अंग-विच्छेदन के बारे में बात कर रहे थे’

मेरे साथ जिस तरह की दुर्घटना हुई, उसमें मेरा केवल घुटना चोटिल हुआ, लेकिन मैं सोच भी नहीं सकता कि यह कितना बुरा हो सकता था। डॉक्टरों ने मुझसे शल्य चिकित्सा के माध्यम से किसी अंग को हटाने/अंग-विच्छेदन के बारे में भी बात की। मैं हमेशा भगवान के बारे में सोचता था। इस घटना ने मेरे सामने एक अलग ही नजारा पेश किया। मैं जानता हूं कि कोई मेरा ध्यान रख रहा है।”

close whatsapp