IND vs AUS: भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार प्लेयर, पैट कमिंस ने किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार प्लेयर, पैट कमिंस ने किया खुलासा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच कल 22 सितंबर को खेला जाएगा।

Australia Team (Photo Source: Twitter)
Australia Team (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार, 22 सितंबर से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे। हालांकि, वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है क्योंकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सीरीज के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को उम्मीद है कि ये जोड़ी सीरीज के बाकी दो मैचों में वापसी करने में सफल रहेगी। आपको बता दें कि, मोहाली के आई एस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। अभ्यास के लिए दोपहर एक बजे के करीब ऑस्‍ट्रेलिया की टीम स्टेडियम में पहुंची।

इससे पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मीडिया से बातचीत की और उन्होंने इस सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले तैयारी के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ तीन मैचों की सीरीज को खेल हम बड़े टूर्नामेंट से पहले लय में आना चाहेगी। वहीं सिराज के बारे में पूछने पर पैट कमिंस ने कहा कि अभी हमने सिराज के लिए कोई योजना नहीं बनाई है।

नहीं खेल पाएंगे टीम के दो अहम खिलाड़ी

पैट कमिंस ने कहा मोहाली में ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क चोटिल होने की वजह से मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं उन्होंने स्टीव स्मिथ के बारे में कहा कि उनकी कलाई में दर्द है, उन्होंने बुधवार को अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी की थी। सब ठीक रहा तो वह कल के मैच में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जॉश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर और एडम जंपा।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान से मिले गौतम गंभीर, तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल!

close whatsapp