World Cup 2023: कौन हैं Lizaad Williams? जानिए वर्ल्ड कप में डेब्यू करने जा रहे दक्षिण अफ्रीकी स्टार के बारे में
लिजाद विलियम्स SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के लिए खेल चुके हैं।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2023 5:48 अपराह्न

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने जा रहे आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले एक नहीं बल्कि दो बड़े झटको का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और सिसंडा मगाला आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं, जिसके कारण क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) को जबरन के बदलाव करने पड़े हैं।
Lizaad Williams अपने वर्ल्ड कप डेब्यू के लिए हैं तैयार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने 21 सितंबर को पुष्टि की कि एनरिक नॉर्खिया और सिसंडा मगाला आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, और साथ ही उनके रिप्लेसमेंट के रूप में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो और Lizaad Williams को शामिल करने की भी घोषणा की।
यहां पढ़िए: सितंबर 21- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
एंडिले फेहलुकवायो क्रिकेट बिरादरी के लिए नया नाम नहीं है, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने जा रहे लिजाद विलियम्स लगभग सभी के लिए नए प्लेयर हैं। हालांकि, लिजाद भी खेल के सभी प्रारूपों में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कौन हैं Lizaad Williams?
लिजाद विलियम्स एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, जो एक तेज गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2021 में की थी और अब तक उन्होंने 2 टेस्ट, 1 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जहां उन्होंने क्रमशः 3, 1 और 13 विकेट लिए हैं।
विलियम्स का जन्म 1 अक्टूबर 1993 में व्रेडेनबर्ग में हुआ था। अगर घरेलू क्रिकेट की बात करे तो वह SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के लिए जबकि घरेलो टीम केप कोबरा और बोलैंड के लिए भी खेल चुके हैं। अगर लिजाद के घरेलू क्रिकेट में आंकड़ों पर गौर करें तो उन्होंने 76 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 277 विकेट लिए हैं और 990 रन बनाए हैं, जबकि उन्होंने 59 लिस्ट ए मैचों में 77 विकेट चटकाएं हैं, और 172 रन बनाए है, वहीं 63 T20 मैचों में 81 विकेट लिए हैं।