सितंबर 21- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Sep 21, 2023 4:05 pm

1. बाबर आजम से ODI Batting Rating की नंबर 1 कुर्सी छीनने के लिए Shubman Gill को बनाने होंगे इतने रन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। बता दें कि 24 साल के गिल ने इस समय अपनी बल्लेबाजी के बूते खुद को विश्व के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। तो वहीं आगामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इतने रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
2. IPL का बाजार मूल्य 6% बढ़कर 92,500 करोड़ पहुंचा, स्टडी में किया गया दावा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने हाल के समय में काफी विकास किया है। इसकी लोकप्रियता ने इसे विश्व में सबसे महंगी क्रिकेट लीग भी बना दिया है। दूसरी ओर, पिछले साल के मुकाबले आईपीएल ने 2023 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. World Cup 2023: साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका
भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि अफ्रीकन टीम के तो तेज गेंदबाज इस टूर्नामेंट से इंजरी होने के कारण बाहर हो गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4. हमारी मौजूदा टीम 1996 वाली वर्ल्ड कप टीम से ज्यादा प्रतिभाशाली है- पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर का बड़ा बयान
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि इस क्रिकेटर ने कहा है कि श्रीलंका की वर्तमान टीम 1996 वाली वर्ल्ड कप टीम से ज्यादा प्रतिभाशाली है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. वनडे क्रिकेट में खराब फाॅर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को रवि शास्त्री ने दी अहम सलाह
नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में बेहद ही खराब फाॅर्म से गुजर रहे हैं। तो वहीं अब सूर्या की इस फाॅर्म पर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। शास्त्री का कहना है कि उन्हें बस चीजों को सरल रखने की जरूरत है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले श्रीधरन श्रीराम को बांग्लादेश टीम में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इससे पहले वह बांग्लादेश की टी-20 क्रिकेट में कोचिंग कर चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7. खेल के मैदानों की कमी पर Virat Kohli के वीडियो पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल में ही एक वीडियो शेयर कर बताया था कि देश में बच्चों के खेलने के लिए मैदानों की क्या स्थिति है। तो वहीं अब कोहली की इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट (Uttarakhand High Court) ने स्वत: संज्ञान लिया है, और कोर्ट ने राज्य सरकार से अपना जबाव 2 हफ्ते में दायर करने के लिए कहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. World Cup शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी नई किट का किया अनावरण, देखें वीडियो
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी नई किट का अनावरण कर दिया है। बता दें कि इस नई किट का इस्तेमाल पुरुष व महिला टीमें 2023-24 सीजन के दौरान इस्तेमाल करती हुई नजर आएंगी। (पढ़ें पूरी खबर)
9. शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, Asian Games में यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनी पहली भारतीय क्रिकेटर
आज यानी 21 सितंबर को Asian Games 2023 का शानदार मुकाबला भारत और मलेशिया के बीच बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश की वजह से यह मैच पहले 15-15 ओवर का रखा गया लेकिन दूसरी पारी के दौरान फिर बारिश की वजह से यह मैच रद्द कर दिया गया। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। (पढ़ें पूरी खबर)