बाबर आजम से ODI Batting Rating की नंबर 1 कुर्सी छीनने के लिए Shubman Gill को बनाने होंगे इतने रन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम से ODI Batting Rating की नंबर 1 कुर्सी छीनने के लिए Shubman Gill को बनाने होंगे इतने रन 

वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं बाबर आजम

Shubman Gill and Babar Azam (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill and Babar Azam (Image Credit- Twitter)

इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। बता दें कि 24 साल के गिल ने इस समय अपनी बल्लेबाजी के बूते खुद को विश्व के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

हाल में ही गिल ने एशिया कप 2023 में 75.50 की औसत से कुल 302 रन बनाए थे और टीम इंडिया को टाइटल जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तो वहीं इस प्रदर्शन के कारण वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि गिल इस समय 814 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तो वहीं इस लिस्ट में पहले स्थान पर बाबर आजम 857 रेटिंग पाॅइंट के साथ काबिज है। साथ ही अगर गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो वह वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं।

Shubman Gill बनेंगे नंबर 1 बल्लेबाज

बता दें कि 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर शुभमन गिल 200 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह बाबर आजम से नंबर 1 की कुर्सी छीन लेंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ गिल के लिए रन बनाना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन गिल जिस फाॅर्म में चल रहे हैं यह उनके लिए इतना कठिन भी नहीं होगा।

दूसरी ओर, आपको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बारे में जानकारी दें तो इस सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि इस मैच में टीम इंडिया और शुभमन गिल कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें- Mohammed Shami को पत्नी Haseen Jahan के साथ घरेलू हिंसा के केस में मिली जमानत 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?