खेल के मैदानों की कमी पर Virat Kohli के वीडियो पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
9 अक्टूबर को होगी इस मामले की सुनवाई
अद्यतन - Sep 21, 2023 3:23 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल में ही एक वीडियो शेयर कर बताया था कि देश में बच्चों के खेलने के लिए मैदानों की क्या स्थिति है। तो वहीं अब कोहली की इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट (Uttarakhand High Court) ने स्वत: संज्ञान लिया है, और कोर्ट ने राज्य सरकार से अपना जबाव 2 हफ्ते में दायर करने के लिए कहा है।
बता दें कि इस बाबत उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघी और राकेश थापलियाल ने एक नोटिस उत्तराखंड के खेल सचिव, शहरी विकास सचिव और खेल व युवा मामलों के सचिव, भारत सरकार को भी नोटिस भेजा है। इसके साथ ही कोर्ट बच्चों के खेलने के लिए मैदानों को लेकर सरकार ने क्या काम किया इसको लेकर भी जांच कर सकता है। बता दें कि इस मसले के लिए 9 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
हाई कोर्ट की बेंच ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इस मसले पर उत्तराखंड हाई कोर्ट की बेंच ने कहा- उन्हें (बच्चों को) एक अच्छे वातावरण से वंचित किया जाता है, जिसमें वे खेल खेल सकते हैं। जैसा कि हम पहले ही देख चुके हैं, खेल उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत योगदान देता है। इसके अलावा, ऐसी खेल गतिविधियां उन्हें सामाजिक कौशल भी सिखाती हैं, जो उन्हें उनके भविष्य में जीवन में अच्छी स्थिति में भी रखती हैं।
तो वहीं इसको लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने एक वीडियो में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए कहा था कि देश में मैदानों की हालत बताती है देश में खेल की क्या हालत है। इसके बाद कोर्ट ने पाया कि कई बड़ी और प्रमुख जगहों पर खेल के मैदानों की कमी है। इसको बाद कोर्ट ने खुद इसपर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जबाव मांगा है।
ये भी पढ़ें- Mohammed Shami को पत्नी Haseen Jahan के साथ घरेलू हिंसा के केस में मिली जमानत