एशिया कप जीतने के बाद अलग ही एटीट्यूड में हैं भारतीय टीम के खिलाड़ी, नया वीडियो हुआ सुपर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप जीतने के बाद अलग ही एटीट्यूड में हैं भारतीय टीम के खिलाड़ी, नया वीडियो हुआ सुपर वायरल

कल से शुरू हो रही है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम इस समय उत्साह से लबरेज है, जिसका कारण है हाल ही में जीता हुआ एशिया कप। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस एशिया कप में सिर्फ 1 मैच हारा था, जिसके बाद टीम ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई सालों के इंतजार को पूरा करते हुए एशिया कप अपने नाम किया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले, टीम के खिलाड़ियों का अलग ही स्वैग नजर आ रहा है।

लंका को बुरी तरह दी थी मात

जी हां, एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने लंका को सिर्फ 50 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से सिराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे और लंका का लगातार दूसरी बार एशिया कप जीतने का सपना तोड़ दिया था।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जोश पूरी तरह हाई है

*कल से शुरू हो रही है टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज।
*इस सीरीज में भारतीय टीम खेलेगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच।
*सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
*वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी दिखा रहे हैं अपना स्वैग, अश्विन भी आए नजर।

सोशल मीडिया पर सामने आया भारतीय टीम का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विराट-रोहित को फिर मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में फिर से रोहित और विराट को आराम दिया गया है, जहां शुरूआती 2 वनडे मैचों में हिटमैन और किंग कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में पहले 2 मैच की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, जिन्होंने टीम इंडिया में शतक के साथ वापसी की थी और ये शतक केएल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था। वहीं आखिरी वनडे मैच के लिए रोहित और विराट की वापसी हो जाएगी और इस सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आपको वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?